आसुस जेनफोन एरिज स्मार्टफोन लॉन्च, 8GB रैम के साथ मिलेगी शानदार डिस्प्ले

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 18 Jun 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
Asus ZenFone Ares launched With 8GB RAM and QHD Display, Price, Specifications
Asus ZenFone Ares

    आसुस ने अपना एक और नया स्मार्टफोन आसुस जेनफोन एरिज को लॉन्च किया है, हालांकि इस फोन की लॉन्चिंग अभी सिर्फ ताइवान में हुई है। इस फोन के फीचर्स पिछले साल लॉन्च हुए आसुस जेनफोन एआर जैसे ही हैं। फोन में यूजर्स को खास म्यूजिक अनुभव देने के लिए कंपनी ने सोनिकमास्टर 3.0 हाई-रेस ऑडियो डिकोडर दिया है। इसके अलावा फोन में क्वॉडएचडी डिस्प्ले दी गई है।

    आसुस जेनफोन एरिज की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Asus ZenFone Ares
    Asus ZenFone Ares

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट और 5.7 इंच की क्वॉड एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1440x2560 पिक्सल है। फोन की डिस्प्ले पर ट्रूलाइन तकनीक है जो कि वीआर के लिए शानदार है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो कि हाई रिजॉल्यूशन पिक्सल मास्टर 3.0 तकनीक से लैस है। कैमरे के साथ आउट ऑफ बॉक्स एआर का भी सपोर्ट मिलेगा। वहरीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में 3300mAh की बैैटरी है जो क्विक चार्जिंग 3.0 को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस,यूएसबी टाइप सी, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक है। फोन की कीमत की बात करें तो ताइवान में इसकी कीमत 9,990 ताइवानी डॉलर यानी करीब 22,700 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें