8GB रैम और शानदार कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Asus ZenFone 5Z

प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा
Wed, 04 Jul 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
Asus ZenFone 5Z smartphone Launched in India, know price and specifications
Asus ZenFone 5Z

    आसुस ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन आसुस जेनफोन 5जेड को भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में हुई। इस फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से होगी। बता दें कि मंगलवार की शाम को फ्लिपकार्ट पर फोन को कीमत के साथ लिस्ट कर दिया गया था, हालांकि थोड़ी देर लिस्टिंग हटा दी गई। फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें आईफोन X जैसी डिस्प्ले मिलेगी और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर मिलेगा। आसुस जेनफोन जेड5 में डुअल रियर कैमरा है। डिस्प्ले में दिए गए नॉच (डिस्प्ले के सबसे ऊपर दी गई खाली जगह) को छिपाया जा सकता है और फिर ऑन भी किया जा सकता है। यह फोन मेटौर सिल्वर और मिडनाइट ब्लूट कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बिक्री 9 जुलाई से होगी।

    Asus ZenFone 5Z
    Asus ZenFone 5Z

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 6.2 इंच की 1080x2246 पिक्सल वाली फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलेगी। कैमरे की बात करें तो आसुस जेनफोन 5जेड में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है। फ्रंट कैमरे के साथ फेस अनलॉक फीचर मिलेगा। कैमरे से 4के वीडियो भी कैप्चर कर सकेंगे। साथ ही कम रौशनी में भी शानदार फोटो क्लिक किए जा सकेंगे। दोनों कैमरे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सपोर्ट वाले होंगे।

    विज्ञापन

    फोन में 3000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो क्विक चार्जिंग 3.0 का सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस, गूगल पे के साथ एनएफसी, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा। बैटरी के साथ AI फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगी। फोन के साथ हेडफोन भी मिलेगा। फोन के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी मिलेगा जो कि 0.3 सेकेंड में एक्टिव हो जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आसुस जेनफोन 5जेड 6 जीबी रैम व 64GB स्टोरेज, 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलेगा। फोन के 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 29,999 रुपये है। फोन के 8GB रैम वाले 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 32,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज की कीमत 36,999 रुपये है। यह फोन मिडनाइट ब्लू और मेटौर सिल्वर कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ कवर भी मिलेगा और 499 रुपये में कम्पीट मोबाइल प्रोटेक्शन मिलेगा। जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशैबक मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें