ZenFone 4 17 अगस्त को होगा लॉन्च, इसमें है डुअल रियर कैमरा सेटअप

आसूस का जेनफोन 4 17 अगस्त को ताइवान में लॉन्च होगा। इसकी पुष्टि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपने फेसबुक पोस्ट में की है। फेसबुक पर रिलीज टीजर से साफ हो गया है कि फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इससे पहले कई रिपोर्ट में कहा गया था कि फोन 19 अगस्त को लॉन्च होगा।
आसूस जेनफोन 4 के जारी टीजर में फोन की स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने रूस में डुअल कैमरा सेटअप के साथ जेनफोन 4 मैक्स को लॉन्च किया है।
अबतक लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक आसूस जेनफोन 4 में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज होगी। इसके अलावा फोन में रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट दिया जा सकता है।