MI FAN सेल हुई शुरू, शाओमी के इन स्मार्टफोन पर मिल रही है भारी छूट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 19 Dec 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
Amazon India MI FAN SALE, ALL Offers on Xiaomi smartphones
Amazon India MI FAN SALE

    अमेजॉन इंडिया और एमआई डॉट कॉम पर एमआई फैन सेल का आयोजन हुआ है जो 19 से 21 दिसंबर 2018 तक चलेगी। इस सेल में शाओमी के कई लोकप्रिय स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रहा है। साथ ही बैंकों की ओर से भी कई ऑफर्स मिल रहे हैं। इस सेल में आपको रेडमी 6ए, एमआई ए2, रेडमी वाय 2 जैसे स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। इस सेल में एमआई टीवी पर भी छूट मिल रही है। तो आइए जानते हैं सभी ऑफर्स के बारे में।

    redmi 6a
    redmi 6a

    रेडमी 6ए

    इस सेल में शाओमी रेडमी 6ए को लांचिंग कीमत पर खरीदने का मौका मिलेगा, हालांकि कंपनी आधिकारिक तौर पर कीमत कम कर दी है। लांचिंग के समय रेडमी 6ए के 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 5,999 रुपये थे लेकिन बाद में इसकी कीमत 6,999 रुपये हो गई है। वहीं अब फिर से नई कीमत 5,999 रुपये है। इस फोन का 2 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    MI A2
    MI A2

    MI A2

    इस फोन को 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 14,999 रुपये में और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 16,999 रुपये में मिल रहा है। इस फोन में 12 और 20 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है और इसमें एमआई ए1 की तरह एंड्रॉयड वन मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें