Asus के चार दमदार फोन आज भारत में होंगे लॉन्च, 24 मेगापिक्सल का होगा फ्रंट कैमरा

ताइवानी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी आसूस आज भारत में अपनी जेनफोन सीरीज के तहत 4 स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। फोन की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में दोपहर 2 बजे से होगी। आज लॉन्च होने वाले फोन में Asus ZenFone 4 Selfie, ZenFone 4 Selfie Pro, ZenFone 4, ZenFone 4 Pro और ZenFone 4 Max शामिल हैं।
अभी तक कंपनी द्वारा किए जा रहे प्रोमोशन को देखकर लग रहा है कि कंपनी सेल्फी लवर्स को ध्यान में रखते हुए फोन लॉन्च करेगी। इससे पहले यूरोप में आसूस जेनफोन 4 सेल्फी प्रो लॉन्च हुआ था जिसकी कीमत EUR 399.99 यानी करीब 30,050 रुपये है। वहीं ZenFone 4 Selfie की कीमत EUR 299.99 यानी करीब 22,550 रुपये है, हालांकि भारत में इन फोन की क्या कीमत होगी इसका खुलासा बस थोड़ी ही देर में फोन के लॉन्च होते ही हो जाएगा।
ये भी पढ़ेंः InFocus Snap 4 भारत में हुआ लॉन्च, इसमें हैं 4 कैमरे, जानें कीमत
कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों सेल्फी फोन में डुअल फ्रंट कैमरे दिए जा सकते हैं। जेनफोन 4 सेल्फी प्रो में 24 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे हो सकते हैं, वहीं जेनफोन 4 सेल्फी में 20 और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे होंगे।