आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस, आईफोन X की खूबियां, भारत में इस दिन से शुरू होगी बुकिंग
विज्ञापन

एप्पल ने मंगलवार देर रात आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस और आईफोन X को लॉन्च किए। इस बार कंपनी ने नए आईफोन के साथ कई सारे नए प्रयोग किए जिनमें वायरलेस चार्जिंग, फेशियल रिकॉग्निशन और होम बटन को हटाना शामिल हैं। तो आइए जानते हैं iPhone 8, iPhone 8 Plus और iPhone X की स्पेसिफिकेशन और भारत में कीमत।
ये भी पढ़ेंः iPhone 8 के आते ही पुराने आईफोन की कीमतों में भारी कटौती, जानिए नए प्राइस

iPhone 8 और iPhone 8 Plus के लिए अमेरिकी मार्केट में 15 सितंबर से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा, वहीं फोन की बिक्री 22 सितबंर से शुरू होगी। भारत की बात करें तो यहां आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की बिक्री 29 सितंबर से शुरू होगी और प्री-बुकिंग 22 सितंबर से शुरू होगी। वहीं आईफोन X की बिक्री भारत में 3 नवंबर से होगी।
ये भी पढ़ेंः 10 लाख लोगों में से सिर्फ आपको ही पहचानेगा आपका iPhone X

आईफोन 8
डिस्प्ले-
4.7 इंच
रैम-
2GB हो सकती है (कन्फर्म नहीं है)
स्टोरेज
- 64/256GB
प्रोसेसर-
A11
रियर कैमरा-
12 मेगापिक्सल
फ्रंट कैमरा-
7 मेगापिक्सल
बैटरी-
14 घंटे का टॉकटाइम
कीमत-
64 जीबी- 64,000 रुपये, 256 जीबी 77,000 रुपये
वायरलेस चार्जिंग
- हां
फेशियल रिकॉग्निशन
- नहीं
विज्ञापन