CES 2023: Asus ने एक साथ लॉन्च किए छह गेमिंग लैपटॉप, एक से बढ़कर हैं एक के फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 04 Jan 2023 12:11 PM IST
सार

CES 2023 में आसुस ने एक साथ Asus ROG Zephyrus सीरीज के छह गेमिंग लैपटॉप पेश किए हैं जिनमें Asus ROG Zephyrus M16, Zephyrus G16, Zephyrus G14, ROG Flow X13, Flow X16 और Flow X13 शामिल हैं।

विज्ञापन
Asus ROG Gaming Laptops Desktops Refreshed launched in CES 2023
CES 2023 Asus ROG Gaming Laptops - फोटो : ASUS

    विस्तार

    कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2023 (CES 2023) में आसुस ने एक साथ Asus ROG Zephyrus सीरीज के छह गेमिंग लैपटॉप पेश किए हैं जिनमें Asus ROG Zephyrus M16, Zephyrus G16, Zephyrus G14, ROG Flow X13, Flow X16 और Flow X13 शामिल हैं। इन छह लैपटॉप के अलावा कंपनी ने Asus ROG Strix SCAR और ROG Strix G series के गेमिंग लैपटॉप को भी पेश किया है। कंपनी ने ROG Strix G22CH गेमिंग डेस्कटॉप भी लॉन्च किया है जिसमें 13th Gen Intel Core i9 प्रोसेसर और Nvidia RTX GPU है। कंपनी ने किसी भी प्रोडक्ट की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी है।

    Asus ROG Strix SCAR सीरीज के लैपटॉप को 16, 17 और 18 इंच की डिस्प्ले साइज में पेश किया गया है। Asus ROG Strix SCAR 18 कंपनी का पहला ROG लैपटॉप है जिसमें 18 इंच की डिस्प्ले है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन क्वॉड एचडी प्लस है और रिफ्रेश रेट 240Hz है। 16 इंच और 18 इंच वाले लैपटॉप में 13th Gen Intel Core i9-13980HX प्रोसेसर है, जबकि ROG Strix SCAR 17 को AMD Ryzen 9 Zen 4 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।

    विज्ञापन

    ROG Strix SCAR 18 और ROG Strix Scar 16 के साथ Nvidia GeForce RTX 4090 GPU है और 64GB DDR5 रैम के साथ 4TB PCIe 4.0 SSD स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6E (802.11ax) और ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट है। Strix SCAR 17 के साथ 17 इंच की क्वॉड HD डिस्प्ले है और इसमें Nvidia GeForce RTX 4090 GPU के साथ 64GB DDR5 रैम के साथ 2TB PCIe 4.0 SSD स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    CES 2023- ASUS
    CES 2023- ASUS - फोटो : ASUS

    ROG Strix G series के ROG Strix G16, Strix G17 और Strix G18 शामिल हैं। इनमें से 16 इंच और 18 इंच वाले लैपटॉप में 13th Gen Intel Core i9-13980HX प्रोसेसर के साथ Nvidia GeForce RTX 4080 GPU और 32GB DDR5 रैम और 2TB PCIe 4.0 SSD स्टोरेज है। ये दोनों लैपटॉप 64Whr और 90Whr बैटरी विकल्प के साथ आते हैं जिनके साथ 100W की फास्ट चार्जिंग और टाईप-सी का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इन लैपटॉप में भी Wi-Fi 6E (802.11ax) और ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट है। ROG Strix G17 में AMD Ryzen 9 Zen 4 CPU के साथ Nvidia GeForce RTX 4070 जीपीयू और 32GB DDR5 रैम के साथ 2TB PCIe 4.0 SSD स्टोरेज है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें