Samsung Galaxy A54 5G, Galaxy A34 5G की भारत में पहली सेल आज, लाइव कॉमर्स इवेंट में होगी बिक्री
सैमसंग गैलेक्सी ए34 5जी को भी एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.1 के साथ पेश किया गया है। इस फोन के साथ बड़ा 6.6 इंच फुलएचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट रेट के साथ आता है। इसके साथ भी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है।

विस्तार
Samsung Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G की बिक्री आज भारत में कंपनी की वेबसाइट से लाइव कॉमर्स इवेंट में शुरू हो रही है। इस सेल में Samsung Galaxy A54 5G, Galaxy A34 5G खरीदने वाले ग्राहकों को कई सारे ऑफर्स मिलेंगे। इस सेल में Galaxy Buds को छूट के साथ खरीदने का मौका मिलेगा। Samsung Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G में सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके अलावा दोनों फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं।
Samsung Galaxy A54 5G की कीमत 38,999 रुपये है। यह कीमत 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की है। Galaxy A54 के 8GB+256 GB स्टोरेज की कीमत 40,999 रुपये है। Samsung Galaxy A54 5G को ऑसम वायलेट और ऑसम ग्रेफाइट कलर में खरीदा जा सकता है। दोनों फोन के साथ 3,000 रुपये तक का बैंक कैशबैक और 2,500 सैमसंग अपग्रेड ऑफर भी मिल रहा है। Samsung Galaxy A34 5G को ग्रेफाइट, लाइम और सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। फोन के 8GB+128GB स्टोरेज की कीमत 30,999 रुपये और 8GB+256 GB स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपये है। सैमसंग की यह सेल 24 मार्च की आधी रात तक चलने वाली है। इस सेल में हिस्सा लेने वाले ग्राहकों को 25W का सैमसंग का एडाप्टर फ्री में मिलेगा जिसकी कीमत 1,299 रुपये है। सेल में Galaxy Buds Live को महज 999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि इसकी कीमत 5,999 रुपये है।
फोन में 6.4 इंच का फुलएचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट रेट के साथ आता है। फोन के साथ एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.1 मिलता है। डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट दिया गया है। हालांकि कंपनी ने फोन के प्रोसेसर के बारे में जानकारी नहीं दी है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। स्टोरेज की बात करें तो फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।
Samsung Galaxy A54 5G को ट्रिपल रियर कैमरे से लैस किया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और 5 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा सेंसर देखने मिलता है। प्राइमरी कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन यानी OIS का सपोर्ट है। वहीं फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000mAh बैटरी और 25 वाट की चार्जिंग मिलती है।
- 256GB स्टोरेज और एमोलेड डिस्प्ले वाला फोन, कीमत इतनी कम
- Youtube और Gmail नहीं कर रहे काम? ठप हुई गूगल की सर्विस!
- TikTok के पास अभी भी है भारतीय यूजर्स के डाटा का एक्सेस, तीन साल पहले ही मोदी सरकार ने किया था बैन
- सैमसंग ने लॉन्च किया 6,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे वाला फोन, इसमें है सुपर एमोलेड डिस्प्ले, कीमत सिर्फ इतनी