ASUS ला रहा है डुअल स्क्रीन वाला लैपटॉप, जानेंं खासियत

टेक कंपनी आसुस दुनिया का पहला ऐसा लैपटॉप लॉन्च करने जा रहा है जिसमें डुअल स्क्रीन होगा। जी हां, सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच है कि अभी तक आप फोन में भी डुअल स्क्रीन देख रहे थे लेकिन जल्द ही आपके हाथ में डुअल डिस्प्ले वाला लैपटॉप भी होगा।
आसुस ने इसकी झलक अपने वार्षिक इवेंट में दिखाई है। आसुस Project Precog के तहत डुअल स्क्रीन वाले लैपटॉप को साल 2019 में बाजार में उतारेगा। इस लैपटॉप के की-बोर्ड को जरूरत के मुताबिक स्क्रीन में बदला जा सकेगा।
इसके अलावा कंपनी ने स्क्रीनपैड के साथ एक लैपटॉप पेश किया है जिसे ZenBook Pro UX580 नाम दिया है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जो कि 4के सपोर्ट करती है। साथ ही हेक्साकोर आई9 प्रोसेसर के साथ 16 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज मिलेगी। लैपटॉप में ग्राफिक्स के लिए जीपीयू एनवीडिया जीफोर्स GTX 1050 Ti मिलेगा।

इस लैपटॉप में की-बोर्ड के ठीक नीचे 5 इंच का स्क्रीनपैड मिलेगा। इस स्क्रीनपैड में कैलकुलेटर, कैलेेंडर होगा और इसके जरिए आप लैपटॉप को कंट्रोल भी कर सकेंगे। कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, 2 यूएसबी पोर्ट, HDMI 1.4, हेडफोन जैक और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। टचपैड में आपको एक कंट्रोल पैनल भी मिलेगा।