Asus A5 ऑल-इन-वन डेस्कटॉप भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 20 Jun 2023 01:36 PM IST
सार

Asus A5 (A5402) 13वीं जनरेशन के इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर, 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी पीसीआईई जेन 4 एसएसडी के साथ आता है। पैकेज में एक वायरलेस सिल्वर-ग्रे कीबोर्ड और एक वायरलेस ऑप्टिकल माउस भी मिलता है।

विज्ञापन
Asus A5 desktop launched in India with 13th Gen Intel Core CPU know price
Asus A5 (A5402) - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    लैपटॉप ब्रांड Asus ने भारत में एक प्रीमियम ऑल-इन-वन A5 डेस्कटॉप को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि उसका नया पीसी विश्वसनीय ऑडियो सिस्टम, विंडोज हैलो ऑथेंटिकेशन और इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है, जिसे स्टूडेंट और बिजनेस प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किया गया है। आसुस ए5 (ए5402) 13वीं जनरेशन के इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर, 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी पीसीआईई जेन 4 एसएसडी के साथ आता है। पैकेज में एक वायरलेस सिल्वर-ग्रे कीबोर्ड और एक वायरलेस ऑप्टिकल माउस भी मिलता है। चलिए जानते हैं डेस्कटॉप की कीमत और इसके अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    भारत में Asus A5 (A5402) की कीमत 94,990 रुपये से शुरू होती है, और यह Flipkart और Amazon सहित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। यूजर्स इसे आसुस इंडिया चैनलों के माध्यम से ऑल-इन-वन डेस्कटॉप भी खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन

    आसुस ए5 में एंटी-ग्लेयर कोटिंग और 250 निट्स ब्राइटनेस के साथ 23.8 इंच का IPS डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ टच कंट्रोल, 100 रेशियो है। Asus ऑल-इन-वन A5 डेस्कटॉप में 16GB DDR4 रैम और 512GB PCIe Gen 4 SSD स्टोरेज के साथ Intel Core i5-1340P (4P + 8E कोर) प्रोसेसर मिलता है। डेस्कटॉप में Intel UHD इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें