घरेलू कंपनी Arrow ने लॉन्च किया 90 घंटे स्टैंडबाय के साथ BX90 Pro वायरलेस नेकबैंड

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Arrow ने भारत में अपना नया BX90 Pro वायरलेस नेकबैंड इयरफोन लॉन्च किया है। इस नेकबैंड की डिजाइन स्लीक है और इसमें लचीला नेकबैंड दिया गया है, जो गर्दन पर दबाव नहीं डालता है। इसके अलावा यूजर्स को नेकबैंड इयरफोन में गूगल असिस्टेंट और सिरी का सपोर्ट मिलेगा।
BX90 Pro वायरलेस इयरफोन में शानदार साउंड के लिए पावरफुल बास दिया है। साथ ही इसमें 90mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 6 घंटे का बैकअप देती है। इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में 1.5 घंटे का समय लगता है। वहीं, यूजर्स को इयरफोन में सॉफ्ट ईयरबड्स मिलेंगे।
BX90 Pro वायरलेस इयरफोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.0 दिया गया है, जिसकी रेंज 10 मीटर है। इसके अलावा इयरफोन में न्वाइज कैंसिलेशन फीचर के साथ मल्टी-फंक्शन बटन दिए गए हैं। इनके जरिए यूजर्स वॉल्यूम को कंट्रोल करने से लेकर कॉल को पिक और कट तक कर सकते हैं।
Arrow BX90 Pro वायरलेस इयरफोन की कीमत 1,299 रुपये है। यह इयरफोन ग्रीन, व्हाइट, ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इस नेकबैंड इयरफोन को रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।
बता दें कि इससे पहले पिछले महीने Arrow ने भारत में अपनी नई वायर्ड इयरफोन रेंज - “MX” लॉन्च किया है। नए लॉन्च किए गए MX वायर्ड ईयरफोन रेंज में सराउंड साउंड का आनंद ले सकते हैं। इसमें वाइड फ्रीक्वेंसी रिस्पांस और ना उलझने वाले केबल का इस्तेमाल किया गया है।
MX सीरीज वायर्ड इयरफोन की रेंज में 10 अलग-अलग मॉडल हैं जो अलग-अलग रंग में आते हैं। सभी इयरफोन में इन बिल्ट माइक्रोफोन मिलता है। एरो (Arrow) एमएक्स (MX) वायर्ड इयरफोन की शुरुआती कीमत 149 रुपये है, जबकि हाई एंड की कीमत 199 रुपये है।
- माइक्रोसॉफ्ट ने कराया अनोखे चैटबॉट का पेटेंट, दुनिया छोड़ चुके लोगों से बात करना होगा संभव
- 5G नेटवर्क पेश करने वाली देश की पहली कंपनी बनी एयरटेल, हैदराबाद में किया सफल ट्रायल
- होम सिक्योरिटी के लिए बेस्ट वीडियो Door Phone, नाइट विजन का भी मिलेगा सपोर्ट
- Mi Air Charge हुआ लॉन्च, बिना टच किए फोन कर सकेंगे चार्ज