Apple Watch Ultra 3: नई एपल वॉच में मिल सकता है सैटेलाइट कम्युनिकेशन, ब्लड प्रेशर सेंसर की भी है उम्मीद
यह फीचर उन यूजर्स के लिए उपयोगी होगा जो ऑफ-ग्रिड स्थानों पर यात्रा करते हैं। iPhone के लिए सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ पहले दो साल का फ्री एक्सेस मिलता है। एपल वॉच अल्ट्रा के लिए भी ऐसा ही मॉडल लागू होने की संभावना है, हालांकि भविष्य के मूल्य निर्धारण की घोषणा अभी बाकी है।

विस्तार
साल 2025 के लिए Apple की तैयारी हो रही है। नए साल में भी कई सारे प्रोडक्ट के लॉन्च होने की उम्मीद है। इनमें से Apple Watch Ultra 3 भी है। Apple Watch Ultra 3 को लेकर लीक रिपोर्ट सामने आने लगी हैं। Apple Watch Ultra 3 को लेकर खबर है कि इसमें सैटेलाइट कम्युनिकेशन मिलेगा। इसके अलावा Apple Watch Ultra 3 को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि इसमें सैटेलाइट कम्युनिकेशन के अलावा ब्लड प्रेशर मॉनिटर भी मिलेगा।
एपल ने पहली बार सैटेलाइट टेक्स्टिंग की शुरुआत iPhone 14 के साथ की थी, जो शुरू में आपातकालीन टेक्स्टिंग तक सीमित थी। iOS 18 के साथ, इस फीचर को और विस्तारित किया गया, जिससे उपयोगकर्ता किसी को भी संदेश भेज सकते हैं।
जब नेटवर्क ना हो, तब यूजर्स सीधे सैटेलाइट के जरिए टेक्स्ट कर सकते हैं। यह फीचर उन यूजर्स के लिए उपयोगी होगा जो ऑफ-ग्रिड स्थानों पर यात्रा करते हैं। iPhone के लिए सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ पहले दो साल का फ्री एक्सेस मिलता है। एपल वॉच अल्ट्रा के लिए भी ऐसा ही मॉडल लागू होने की संभावना है, हालांकि भविष्य के मूल्य निर्धारण की घोषणा अभी बाकी है।
- Instagram: इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया Trial Reels, क्रिएटर्स के लिए है बड़े काम का
- खुशखबरी: YouTube ने लॉन्च किया गजब का फीचर, वीडियो की अपने आप हो जाएगी डबिंग
- Smartphone: Samsung ने भारत में एक साथ लॉन्च किए दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन, मिल रही तीन साल की वारंटी
- Tech Tips: गूगल को अपनी लोकेशन ट्रैक करने से कैसे रोकें, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस