Instagram: इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया Trial Reels, क्रिएटर्स के लिए है बड़े काम का

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 11 Dec 2024 12:03 PM IST
सार

ट्रायल रील बनाने के लिए भी आपको उन्हीं स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो आप सामान्य रील के लिए करते हैं। ट्रायल टॉगल चालू करें. रील साझा करने से पहले, कैप्शन टेक्स्ट बॉक्स के नीचे दिखने वाले ट्रायल टॉगल को चालू करें। ट्रायल रील को साझा करने के बाद इसे प्रोफाइल पर ड्राफ्ट्स के पास देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Instagram Rolls Out Trial Reels to Help Creators Test New Content With Non Followers
Instagram Trial Reels - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Instagram एक नए फीचर को जारी कर रहा है जिसे Trial Reels नाम दिया गया है। Trial Reels की मदद से क्रिएटर्स नए तरह के कंटेंट के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। इस फीचर की घोषणा पहली बार इसी साल मई में हुई थी लेकिन अभी तक इसकी टेस्टिंग ही हो रही थी। अब इसे जारी किया जा रहा है।

    इंस्टाग्राम ने एक ब्लॉग पोस्ट में घोषणा की है कि ट्रायल रील्स फीचर क्रिएटर्स को उनके निच (विशेष विषय) से परे सामग्री का प्रयोग करने का मौका देता है। इसमें नए जेनर, कहानी कहने के फॉर्मेट या किसी नए टॉपिक पर कंटेंट बनाना शामिल है, ताकि यह देखा जा सके कि यह उनके ऑडियंस के साथ कितना जुड़ता है। ये रील्स केवल गैर-फॉलोअर्स को फीड और रील्स सेक्शन में दिखाई जाएंगी।

    विज्ञापन

    क्रिएटर्स को 24 घंटे के भीतर ट्रायल रील की प्रमुख परफॉर्मेंस इनसाइट्स, जैसे व्यूज, लाइक्स, कमेंट्स और शेयर की जानकारी दी जाएगी। यदि ट्रायल रील का प्रदर्शन अच्छा रहता है, तो क्रिएटर्स इसे अपने फॉलोअर्स के साथ भी साझा करने का विकल्प चुन सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ट्रायल रील बनाने के लिए भी आपको उन्हीं स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो आप सामान्य रील के लिए करते हैं। ट्रायल टॉगल चालू करें. रील साझा करने से पहले, कैप्शन टेक्स्ट बॉक्स के नीचे दिखने वाले ट्रायल टॉगल को चालू करें। ट्रायल रील को साझा करने के बाद इसे प्रोफाइल पर ड्राफ्ट्स के पास देखा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें