नई एपल वॉच में मिल सकते हैं ब्लड प्रेशर, अल्कोहल लेवल मॉनिटर जैसे फीचर
Rockley ने कहा है कि ब्लड ग्लूकोज के अलावा एपल वॉच सीरीज 7 में ब्लड प्रेशर और अल्कोहल लेवल मांपने का भी फीचर मिलेगा।

विस्तार
इसी साल फरवरी में Apple Watch Series 7 का पेटेंट सामने आया था जिससे पता चला था कि एपल वॉच सीरीज 7 में कंपनी ब्लड प्रेशर, अल्कोहल आदि मॉनिटर करने के लिए सेंसर का इस्तेमाल करने वाली है। इसके अलावा Apple Watch Series 7 में ब्लड ग्लूकोज सेंसर और ब्लूग शुगर को लेकर भी सेंसर दिया जा सकता है।
अब एपल के इस पेटेंट को लेकर ब्रिटेन हेल्थ टेक्नोलॉजी फर्म Rockley Photonics ने कंफर्म किया है कि एपल वॉच सीरीज में ब्लड ग्लोकोज ट्रैकिंग का फीचर मिलेगा। Rockley ने कहा है कि एपल पेटेंट से अधिक काम करती है। बता दें कि एपल वॉच सीरीज 6 में पहले से ही 24 घंटे हर्ट रेट मॉनिटर और SpO2 मॉनिटर फीचर दिया गया है।
Rockley ने कहा है कि ब्लड ग्लूकोज के अलावा एपल वॉच सीरीज 7 में ब्लड प्रेशर और अल्कोहल लेवल मांपने का भी फीचर मिलेगा। ब्लड प्रेशर मॉनिटर करने वाला सेंसर ही स्ट्रेस और अल्कोहल को मॉनिटर करेगा, हालांकि एपल ने अभी तक Watch Series 7 को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
बता दें कि एपल ने पिछले साल Watch Series 6 और Watch Series SE को लॉन्च किया है। एपल वॉच सीरीज 6 जहां एक प्रीमियम स्मार्टवॉच है, वहीं एपल वॉच सीरीज एसई एक बजट स्मार्टवॉच है। इन दोनों स्मार्टवॉच में ईसीजी फीचर का अंतर है।
Apple Watch Series 6 दो वेरियंट 40mm और 44mm में है जिनकी कीमतें क्रमशः 40,900 रुपये और 43,900 रुपये हैं। ये कीमतें जीपीएस वेरियंट की हैं। जीपीएस+सेलुलर वेरियंट की कीमतें क्रमशः 49,900 रुपये और 44mm रुपये हैं।
एपल वॉच सीरीज एसई के 40mm और 44mm जीपीएस वर्जन की कीमतें क्रमशः 29,900 रुपये और 32,900 रुपये हैं, जबकि जीपीएस+सेलुलर वेरियंट की कीमतें 33,900 रुपये और 36,900 रुपये हैं।
- कंफर्म! 13 मई को भारत में लॉन्च होगा Redmi Note 10S, जानें फीचर्स
- भूकंप के बारे में जानकारी देगा गूगल, जल्द ही इन देशों के लिए जारी होगा अपडेट
- WhatsApp: नजदीकी वैक्सीन सेंटर के बारे में अब व्हाट्सएप से मिलेगी जानकारी, यह है तरीका
- Covid 19: क्या होता है ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, कितना उचित है डॉक्टर की सलाह के बिना इस्तेमाल