Apple Watch Series 6 Review: स्मार्टवॉच के साथ एक जरूरी हेल्थ गैजेट

प्रदीप पाण्डेय
Fri, 30 Oct 2020 05:22 PM IST
सार

Apple Watch Series 6 की शुरुआती कीमत 40,900 रुपये हैईसीजी के साथ मिलेगा ऑक्सीमीटर सेंसरप्री-इंस्टॉल स्लीप एप के साथ आती है वॉच

विज्ञापन
Apple Watch Series 6 Review a smart watch that can become a necessary health gadgets
Apple Watch Series 6 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    Apple ने भले ही अपनी वॉच को स्मार्टवॉच के तौर पर बाजार में पेश किया है लेकिन एपल वॉच समय के साथ एक जरूरी हेल्थ गैजेट बनती जा रही है। एपल ने अपनी वॉच के साथ हर बार एक नया ट्रेंड शुरू किया है, चाहे वह फॉल डिटेक्शन हो, हर्ट रेट मॉनिटर हो, स्लीप मॉनिटर हो, ई-सिम का सपोर्ट हो, ईसीजी हो या फिर ब्लड ऑक्सीजन सेंसर (Spo2) ही क्यों ना हो। एपल वॉच सीरीज (Apple Watch Series 6) को ब्लड ऑक्सीजन सेंसर के साथ लॉन्च किया गया है।

    एपल वॉच सीरीज 6 के साथ कंपनी ने बजट में प्रीमियम स्मार्टवॉच की चाहत रखने वालों के लिए एपल वॉच एसई (Apple Watch SE) को भी पेश किया है। एपल वॉच सीरीज 6 और वॉच एसई की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। एपल वॉच सीरीज 6 और एपल वॉच एसई में ईसीजी फीचर का अंतर है। इनमें से Apple Watch Series 6 को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है तो आइए रिव्यू में जानते हैं क्या Apple Watch Series 6 वाकई एक हेल्थ गैजेट है।

    विज्ञापन

    Apple Watch Series 6 की कीमत

    Apple Watch Series 6 Review
    Apple Watch Series 6 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    भारत में एपल वॉच सीरीज 6 की शुरुआती कीमत 40,900 रुपये है। इस कीमत में जीपीएस वेरियंट मिलेगा। वहीं जीपीएस और सेलुलर वेरियंट की कीमत 49,900 रुपये है। यह वॉच 40एमएम और 44एमएम दोनों वेरियंट में मिलेगी। Apple Watch Series 6 के सिल्वर स्टेनलेस स्टील वेरियंट की शुरुआती कीमत 69,990 रुपये है। इसके साथ बॉक्स में व्हाइट स्पोर्ट्स स्ट्रैप और चार्जिंग केबल मिलेगा। इसके अलावा एल्यूमीनियम केस के साथ भी खरीदा जा सकता है। एपल वॉच सीरीज 6 में आपको सीरीज 5 के मुकाबले कई सारे वेरियंट्स मिलेंगे। रिव्यू के लिए हमने सिल्वर स्टेनलेस स्टील वेरियंट इस्तेमाल किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Apple Watch Series 6 Review: स्मार्टवॉच के साथ एक जरूरी हेल्थ गैजेट

    Apple Watch Series 6 में क्या है खास?

    एपल वॉच सीरीज 6 में कई सारे बदलाव किए गए हैं। इसमें वॉच सीरीज 5 के मुकाबले ब्राइटर डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें ईसीजी और ई-सिम के साथ ब्लड ऑक्सीजन सेंसर दिया गया है। नई वॉच के साथ फैमिली सेटअप और फिटनेस प्लस भी मिलता है। Fitness+ एक सब्सक्रिप्शन आधारित फिटनेस सर्विस है, हालांकि यह फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है। वहीं फैमिली सेटअप वॉच सीरीज 6 के लिए एपल की आईक्लाउड सर्विस है। इसका फायदा यह है कि आप परिवार के किसी ऐसे सदस्य या बच्चे के लिए एपल वॉच खरीद सकते हैं जिसके पास आईफोन ना हो। एपल वॉच सीरीज 6 के साथ आपको प्री-लोलेड स्लीप एप मिलता है। ऐसे में आपको किसी थर्ड पार्टी एप पर निर्भर होने की जरूरत नहीं पड़ती है। नई वॉच में हैंड वॉश रिमाइंडर भी है।

    Apple Watch Series 6 Review: डिजाइन

    Apple Watch Series 6 Review
    Apple Watch Series 6 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    एपल वॉच सीरीज 6 की डिजाइन भी सीरीज 5 की तरह ही है। हमने 44एमएम स्टेनलेस स्टील वेरियंट का इस्तेमाल किया है। इस वेरियंट में फ्रेम और क्राउन स्टील की है, जबकि सेंसर वाली जगह और डिस्प्ले पर ग्लास है। स्टेनलेस स्टील होने के कारण यह वॉच अन्य के मुकाबले थोड़ा वजनी है। स्टेनलेस स्टील वाले 44एमएम वेरियंट का वजन 47.1 ग्राम है। वॉच के साथ व्हाइट सिलिकॉन स्ट्रैप मिलती है जो कि शानदार है। स्ट्रैप के कलर खराब नहीं होने वाले हैं और ना ही इस पर खरोंच आने वाले है।

    Apple Watch Series 6 Review: स्मार्टवॉच के साथ एक जरूरी हेल्थ गैजेट

    क्राउन के जरिए आप एप को जूम इन और जूम आउट कर सकते हैं। इसके अलावा क्राउन को प्रेस करके आप मीनू में भी जा सकते हैं। पावर बटन को एक बार प्रेस करके उन सभी टैब को देखा जा सकता है जिन्हें आपने पहले ओपन किया है। पावर बटन को लॉन्ग प्रेस करके वॉच को ऑफ किया जा सकता है और इमरजेंसी कॉल भी की जा सकती है। यह वॉच आपको सिल्वर, गोल्ड, स्पेस ग्रे, ब्लू और प्रोडक्ट रेड वेरियंट में मिलेगी। साथ ही स्ट्रैप के साथ भी कई वेराइटी है।

    Apple Watch Series 6 Review: स्मार्टवॉच के साथ एक जरूरी हेल्थ गैजेट

    वैसे भी डिजाइन के मामले में एपल ने अभी तक कुछ खास बदलाव नहीं किए हैं। स्पीकर को इस बार भी लेफ्ट में जगह मिली है। स्ट्रैप को निकालने और लगाने के लिए बटन दिए गए हैं। माइक्रोफोन और पावर बटन को क्राउन के ठीक नीचे राइट में जगह मिली है। वॉच के ठीक नीचे सेरेमिक ग्लास के साथ हर्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन (SpO2)मॉनिटरिंग के लिए सेंसर है। तो कुल मिलाकर कहें तो यदि आपने वॉच सीरीज 5 इस्तेमाल किया है तो नई वॉच की डिजाइन को लेकर आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है।

    Apple Watch Series 6 Review: स्मार्टवॉच के साथ एक जरूरी हेल्थ गैजेट
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें