Apple Watch Series 5 Review: एक परफेक्ट स्मार्टवॉच !

प्रदीप पाण्डेय
Sat, 29 Feb 2020 04:18 PM IST
सार

सटीक ECG रिपोर्टशानदार डिस्प्लेमहज दो दिन की बैटरी लाइफ

विज्ञापन
Apple Watch Series 5 Review a perfect smartwatch
Apple Watch Series 5 Review - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    एपल, हर साल नए आईफोन के साथ एपल वॉच की नई सीरीज पेश करता है। आईफोन 11 सीरीज के साथ भी एपल वॉच सीरीज 5 (Apple Watch Series 5) लॉन्च की गई है। एपल वॉच में हर साल कुछ नए फीचर्स जुड़ते हैं। एपल वॉच सीरीज 5 की चर्चा सबसे ज्यादा अलवेज ऑन डिस्प्ले को लेकर है। एपल वॉच सीरीज 5 के अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर पर लॉन्चिंग के दौरान कीनोट में भी विशेष जोर दिया गया है। एपल वॉच सीरीज 5 को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि एपल वॉच सीरीज क्या बेस्ट स्मार्टवॉच है?

    Apple Watch Series 5 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    Apple Watch Series 5
    Apple Watch Series 5 - फोटो : amar ujala

    फीचर की बात करें तो एपल वॉच सीरीज 5 में अलवेज ऑन डिस्प्ले के अलावा, इन-बिल्ट कंपास और इंटरनेशनल इमरजेंसी कॉलिंग जैसे तीन खास फीचर्स हैं जो कि एपल वॉच सीरीज 4 में नहीं थे। इसके अलावा एपल वॉच सीरीज 5 में नया Apple S5 प्रोसेसर, एंबियंट न्वाइज मापने के लिए इन-बिल्ट एप और 32 जीबी की स्टोरेज है। इमरजेंसी कॉलिंग फीचर फॉल डिटेक्शन (गिरने) के दौरान ऑटोमेटिक काम करेगा। यह वॉच एल्यूमीनियम, स्टेनलेस स्टील, सेरेमिक और टाइटेनियम वेरियंट में मिलेगा।

    विज्ञापन
    Apple Watch Series 5 Review: एक परफेक्ट स्मार्टवॉच !

    इसमें वॉचओएस6 मिलेगा। इस वॉच में ई-सिम और ईसीजी का भी सपोर्ट है। वॉच में वाई-फाई का भी सपोर्ट है। कीमत की बात करें तो 40एमएम एल्यूमीनियम जीपीएस मॉडल की कीमत 40,900 रुपये, 40एमएम एल्यूमीनियम जीपीएस + सेलुलर की कीमत 49,900 रुपये है। वहीं 44एमएम एल्यूमीनियम जीपीएस की कीमत 43,900 रुपये और 44एमएम एल्यूमीनियम जीपीएस + सेलुलर वेरियंट की कीमत 52,900 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Apple Watch Series 5: डिजाइन और डिस्प्ले

    Apple Watch Series 5
    Apple Watch Series 5 - फोटो : amar ujala

    डिजाइन और लुक की बात करें तो एपल वॉच सीरीज 5 की डिजाइन, एपल वॉच सीरीज 4 की तरह ही है। डिजिटल क्राऊन (एक तरह का बटन) राइट साइड में माइक्रोफोन है जो कि साइड बटन के ऊपर है। एपल वॉच सीरीज 5 के सेलुलर वेरियंट के क्राऊन में चारों ओर लाल रंग की एक पट्टी है। क्राऊन का इस्तेमाल आप डिस्प्ले को जूम करने और स्क्रॉल करने के लिए भी कर सकते हैं। बिल्ट क्वालिटी बेहतरीन है और एक महीने तक लगातार इस्तेमाल करने पर भी डिस्प्ले पर कोई खरोंच नहीं आया है। डिस्प्ले का प्रोटेक्शन काबिल-ए-तारीफ है।

    Apple Watch Series 5 Review: एक परफेक्ट स्मार्टवॉच !

    डिस्प्ले की बात करें तो चाहे कड़ी धूप हो या अंधेरी रात डिस्प्ले का परफॉर्मेंस एकदम बढ़िया है। डिस्प्ले का ऑटो ब्राइटनेस फीचर बखूबी काम करता है। वॉलपेपर पर भी आपको कई तरह के इनबिल्ट मिलते हैं, इसके अलावा आप एपल वॉच एप की फेस गैलरी से और भी वॉलपेपर ले सकते हैं। नीचे की ओर इलेक्ट्रिक सेंसर दिया गया है जो कि हर्ट रेट मॉनिटर और ईसीजी के लिए है। स्पीकर लेफ्ट साइड में है। वेरियंट की बात करें तो यह वॉच एल्यूमीनियम और स्टेनलेस स्टील वेरियंट में मौजूद है। स्ट्रैप आप अपने हिसाब से चुन सकते हैं। आप अलग से भी स्टैप खरीद सकते हैं जिनकी कीमत 3,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें