राष्ट्रीय प्रौधोगिकी दिवस: जानिए भारत के लिए टेक्नोलॉजी के मामले में 11 मई क्यों है खास?
विज्ञापन

साल 1999 से देश में 11 मई को टेक्नोलॉजी डे के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय प्रौधोगिकी दिवस परमाणु परीक्षण की वर्षगांठ मनाने के लिए मनाया जाता है। अब सवाल यह है कि आखिर 11 मई को ही भारत का टेक्नोलॉजी डे घोषित क्यों किया गया? आइए जानते हैं इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें।

1.
11 मई 1998 को ही राजस्थान के पोखरण में भारत ने एक दो नहीं, बल्कि तीन परमाणु बम के सफल परीक्षण किए थे। इस परीक्षण को ऑपरेशन शक्ति नाम दिया गया था। इसके साथ ही भारत परमाणु हथियार वाले देशों की लिस्ट में शामिल होने वाला छठा देश बन गया।

2. हंस-3
11 मई 1998 को ही घरेलू स्तर पर तैयार एयरक्राफ्ट हंस-3 ने भी बंगलूरू में उड़ान भरी थी। इसका इस्तेमाल फ्लाइट की ट्रेनिंग के लिए होता है।
विज्ञापन