भारत में अब नहीं बिकेंगे आईफोन 6, 6एस और 6 प्लस, दूसरे आईफोन होंगे महंगे

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 18 Mar 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
Apple to stop selling iPhone 6, iphone 6s and iphone 6 plus in India
iPhone 6

    पहले भी कई रिपोर्ट्स में कहा जा चुका है कि भारत में ऐप्पल के आईफोन की बिक्री कंपनी के उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रही है। वहीं अब खबर है कि अमेरिका इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ऐप्पल भारत में आईफोन 6, आईफोन 6 एस और आईफोन 6 प्लस की बिक्री बंद करने जा रही है।

    आईफोन के इन मॉडल्स के अलावा कंपनी अपने कुछ स्टोर्स भी बंद करेगी। बताया जा रहा है कि कंपनी भारत में अपने उन स्टोर्स को बंद करेगी जहां से एक महीने में 35 से अधिक आईफोन की बिक्री नहीं हो रही है। बता दें कि आईफोन 6, आईफोन 6एस और आईफोन 6 प्लस की बिक्री भारत में सबसे ज्यादा होती है।

    विज्ञापन

    वहीं यह भी कहा जा रहा है कि इन तीनों आईफोन को बंद करने के बाद कंपनी अपने प्रीमियम आईफोन पर ध्यान केंद्रीत करेगी और यह भी संभव है कि प्रीमियम आईफोन की कीमतों में 5,000 रुपये तक की वृद्धि हो।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि ऐप्पल ने साल 2014 में आईफोन 6 को लॉन्च किया था और पिछले 5 सालों से इस आईफोन की लोकप्रियता बरकरार है। आईफोन 6 के 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत फिलहाल 24,900 रुपये है। दरअसल यह पूरी प्लानिंग कंपनी ने अपनी प्रीमियम छवि को बनाए रखने के लिए कर रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें