नए iPhone में नहीं होगा 3D टच, कीमत हो सकती है 14,000 रुपये से कम

Apple के अपकमिंग आईफोन को लेकर तमाम तरह की लीक्स सामने आ रही हैं। कभी दावा किया जा रहा है कि ए्प्पल इस साल डुअल सिम वाला आईफोन लॉन्च करेगा और किसी रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस बार तीन नए आईफोन X लॉन्च होंगे। वहीं अब खबर है कि एप्पल अपकमिंग iPhone X के 6.1 इंच डिस्प्ले वाले मॉडल से 3डी टच हटाने वाला है।
KGI सिक्योरिटी के एनालिस्ट Ming-Chi Kuo की नई रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल LCD डिस्प्ले के साथ सस्ता iPhone पेश करेगा जो कि कवर ग्लास सेंसर (CGS) से लैस होगा। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि नए आईफोन में ग्लास कवर तो होगा लेकिन 3D टच नहीं मिलेगा, हालांकि फोन में वायरलेस सपोर्ट जरूर मिलेगा।
इससे पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया है था कि LCD डिस्प्ले वाले iPhone कीमत $200 यानी करीब 13,200 रुपये हो सकती है, वहीं अन्य दो OLED डिस्प्ले वाले मॉडल महंगे होंगे। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि नए आईफोन में डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा।