iPhone 8 और iPhone 8 Plus के रेड वेरियंट के लिए प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कीमत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 27 Apr 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
Apple iPhone 8 and iPhone 8 Plus Red variant sale starts in India, Know price
iPhone 8, iPhone 8 Plus RED

    Apple के iPhone 8 और iPhone 8 Plus के रेड कलर वेरियंट के लिए प्री-ऑर्डर भारत में शुरू हो गया है। दोनोंं फोन को अब फ्लिपकार्ट से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस के रेड वेरियंट 64GB और 256GB के स्टोरेज में उपलब्ध हैं। इनकी बिक्री 30 अप्रैल से शुरू होगी। बता दें कि भारत में इन मॉडल्स की लॉन्चिंग इसी महीने 10 अप्रैल को हुई थी। साथ ही आपको याद दिला दें कि रेड वेरियंट से होने वाली कमाई को एप्पल रेड संस्था को जाएगी जो अफ्रीका में HIV/AIDS के रोकथाम के लिए काम करती है।

    iPhone 8 और iPhone 8 Plus के रेड वेरियंट की कीमत

    iPhone 8, iPhone 8 Plus RED
    iPhone 8, iPhone 8 Plus RED

    iPhone 8 के रेड वेरियंट के 64GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत भारत में 67,940 रुपये व 256 जीबी वाले वेरियंट की कीमत 81,500 रुपये होगी। वहीं iPhone 8 Plus के 64 जीबी वेरियंट की कीमत 77,560 और 256GB वाले वेरियंट की कीमत 91,110 रुपये होगी।

    विज्ञापन

    iPhone 8 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो आईफोन 8 में 4.7 इंच की डिस्प्ले, रैम- 2GB, स्टोरेज- 64/256GB, प्रोसेसर- A11, रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल, फ्रंट कैमरा 7 मेगापिक्सल, बैटरी बैकअप 14 घंटे का टॉकटाइम है। फोन में वायरलेस चार्जिग भी दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें