Vivo Y75 हुआ लॉन्च, इसमें है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 19 Dec 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
Vivo Y75 launched in China, Know price and specifications
vivo y75

    Vivo ने घरेलू बाजार में नया मिड रेंज स्मार्टफोन Y75 लॉन्च किया है, हालांकि इस फोन में कुछ खास नहीं है। फोन में वही फीचर्स हैं जो इससे पहले लॉन्च हुए कंपनी के Vivo V7 फोन में हैं। वहीं कैमरे में कुछ बदलाव किया गया है। जैसे- वीवो वी7 में रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, वहीं वीवो वाय75 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं इसमें 24 मेगापिक्सल की जगह 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    Vivo Y75 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    vivo y75
    vivo y75

    इस डुअल सिम सपोर्ट वाले फोन मे एंड्रॉयड नूगट 7.1, 5.7 इंच की एचडी डिस्प्ले, ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं फोन में फ्लैश लाइट के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    विज्ञापन

    वहीं कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, ब्लूटूथ v4.0, Wi-Fi, GPS/A-GPS, माइक्रो-USB और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में 3000mAh की बैटरी है।Vivo Y75 की कीमत 1,598 चीनी युआन यानी करीब 15,500 रुपये है। वहीं फोन की बिक्री भी चीन में कंपनी की वेबसाइट से होने लगी है। यह फोन गोल्ड, मैटे ब्लैक और रोड गोल्ड वेरियंट में मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें