iPhone 14 Plus: फ्री में रिपेयर होगा आईफोन, एपल ने लॉन्च किया नया प्रोगाम, जानें शर्तें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 04 Nov 2024 09:51 AM IST
सार

यदि आपने पहले ही सर्विस सेंटर पर जाकर पैसे देकर फोन को रिपेयर करवाया है तो आपको रिफंड भी मिलेगा। इस प्रोग्राम के तहत सिर्फ वही iPhone 14 Plus रिपयेर होंगे जिन्हें 10 अप्रैल 2023 से 28 अप्रैल 2024 के बीच मैन्युफैक्चर्ड किया गया है।

Apple offers free repairs for iPhone 14 Plus users Here everything you need to know
iPhone 14 Plus - फोटो : Apple

    विस्तार

    यदि आपके पास भी iPhone 14 Plus है और उसके खराब होने से आप परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Apple ने iPhone 14 Plus के लिए फ्री सर्विस प्रोग्राम पेश किया है जिसके तहत आप अपने iPhone 14 Plus को फ्री में रिपेयर करवा सकते हैं, हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें भी हैं। आइए जानते हैं विस्तार से...

    एपल ने iPhone 14 Plus के लिए फ्री सर्विस प्रोग्राम पेश किया है। दरअसल iPhone 14 Plus के कैमरे के साथ एक दिक्कत आ रही है जो कि लंबे समय से आ रही है और यूजर्स इससे बहुत परेशान हैं। वास्तव में यह मैन्युफैक्चरिंग खामी है जिसके कारण लोगों को कैमरा प्रीव्यू नहीं दिखता है।

    iPhone 14 Plus के कुछ यूजर्स कैमरे में आ रही दिक्कत के कारण परेशान हैं। अब एपल ने अपने सपोर्ट पेज पर iPhone 14 Plus के लिए फ्री सर्विस प्रोग्राम पेश किया है। सपोर्ट पेज पर जाकर अपने अपने फोन के IMEI नंबर को डालकर चेक कर सकते हैं कि इस प्रोग्राम के तहत आपका फोन रिपेयर होगा या नहीं।

    और पढ़ें...