Mac Studio: M4 Max और M3 Ultra चिप के साथ मैक स्टूडियो लॉन्च, AI फीचर्स भी मिलेंगे
Apple का दावा है कि यह डिवाइस 600 बिलियन से अधिक पैरामीटर्स वाले बड़े भाषा मॉडल (LLMs) को रन कर सकता है। इस डेस्कटॉप में अब Thunderbolt 5 पोर्ट्स भी दिए गए हैं, जिससे इसकी कनेक्टिविटी पहले से बेहतर हो गई है।

विस्तार
Apple ने अपना नया Mac Studio लॉन्च किया है, जो M4 Max और M3 Ultra चिपसेट ऑप्शन के साथ आता है। यह Mac mini से ऊपर की कैटेगरी में रखा गया है और इसे खास तौर पर एपल इंटेलिजेंस (AI फीचर्स का सेट) के लिए डिजाइन किया गया है। Apple का दावा है कि यह डिवाइस 600 बिलियन से अधिक पैरामीटर्स वाले बड़े भाषा मॉडल (LLMs) को रन कर सकता है। इस डेस्कटॉप में अब Thunderbolt 5 पोर्ट्स भी दिए गए हैं, जिससे इसकी कनेक्टिविटी पहले से बेहतर हो गई है।
भारत में Mac Studio की शुरुआती कीमत 2,14,900 रुपये रखी गई है। यह बेस वेरिएंट M4 Max चिपसेट, 36GB यूनिफाइड मेमोरी और 512GB SSD स्टोरेज के साथ आता है। अगर आप ज्यादा पावरफुल M3 Ultra वेरिएंट खरीदना चाहते हैं, जिसमें 96GB यूनिफाइड मेमोरी और 1TB SSD स्टोरेज है, तो इसकी कीमत 4,29,900 रुपये होगी। Mac Studio की प्री-ऑर्डर बुकिंग 28 देशों में शुरू हो चुकी है और इसकी बिक्री 12 मार्च से शुरू होगी। ग्राहक इसे Apple की वेबसाइट से अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टम कॉन्फिगर कर सकते हैं।
Mac Studio के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

M4 Max चिपसेट वाले Mac Studio के फीचर्स
M1 Max की तुलना में 3.5 गुना तेज प्रदर्शन।16-कोर CPU और 40-कोर GPU तक का सपोर्ट।128GB तक की यूनिफाइड मेमोरी और 8TB तक की SSD स्टोरेज का विकल्प।16-कोर न्यूरल इंजन जो ऑन-डिवाइस AI मॉडल और Apple Intelligence को रन कर सकता है।डायनामिक कैशिंग, हार्डवेयर-एक्सेलेरेटेड मेश शेडिंग और सेकेंड-जेन रे-ट्रेसिंग इंजन के साथ बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस।मल्टी-स्ट्रीम 4K ProRes वीडियो प्रोसेसिंग के लिए Media Engine में दो ProRes एक्सेलेरेटर्स दिए गए हैं।