Apple ने 4 साल बाद भारत में लॉन्च किया नया iPod टच, जानें कीमत व खासियत

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 29 May 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
apple iPod touch Refreshed After Nearly 4 Years, Now Powered by A10 Fusion Chip
New iPod touch 2019 - फोटो : apple

    टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी Apple ने अपने ग्राहकों को सरप्राइज देते हुए करीब 4 साल बाद आईपॉड टच का नया वेरियंट भारत में लॉन्च किया है। नए iPod touch में एपल का A10 फ्यूजन प्रोसेसर है। बता दें कि यही प्रोसेसर आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस में भी है। इसके अलावा साल 2018 में लॉन्च किए गए आईपैड में भी आपको यही प्रोसेसर मिलेगा।

    एपल ने आईपॉड टच 2019 का 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट भी पेश किया है। अमेरिका और कनाडा समेत करीब 25 देशों में इसकी बिक्री पहले से ही हो रही है, जबकि भारत में इसकी बिक्री अगले महीने से शुरू होगी। बता दें कि जुलाई 2015 में iPod touch को लॉन्च करने के बाद अब कंपनी ने 4 साल बाद नया वर्जन पेश किया है।

    विज्ञापन

    iPod touch 2019 की भारत में कीमत

    आईपॉड टच की भारत में शुरुआती कीमत 18,900 रुपये है यानि इस कीमत में आपको 32GB स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा, वहीं इसके 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 28,900 और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 38,900 रुपये है। जून से भारत में आईपॉड टच 6 कलर वेरियंट स्पेस ग्रे, व्हाइट, गोल्ड, ब्लू, पिंक और रेड में मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iPod touch 2019 में क्या है नया?

    इससे पहले लॉन्च हुए आईपॉड में ग्रुप फेसटाइम वीडियो कॉलिंग और ARKit का सपोर्ट नहीं था, जबकि नए वाले में ये दोनों फीचर्स दिए गए हैं। नए आईपॉडमें 1.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। नए आईपॉड में आपको 4 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। बैटरी को लेकर कंपनी ने 40 घंटे के म्यूजिक प्लेबैक का दावा किया है, वहीं 8 घंटे का वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है। नए आईपॉड का वजन 88 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें