तीन रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y15, मिलेगी 5000mAh की बैटरी

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y15 लॉन्च किया है। Vivo Y15 की खासियतों की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा के साथ 5000एमएएच की दमदार बैटरी मिलेगी। इसके अलावा फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगी।
Vivo Y15 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित फनटच ओएस मिलेगा। Vivo Y15 में 6.35 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1544 पिक्सल है। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो P22 प्रोसेसर मिलेगा और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन में मेमोरी कार्ड के लिए अलग से स्लॉट मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Redmi Go का ज्यादा स्टोरेज वाला वेरियंट भारत में लॉन्च, कीमत 5,000 रुपये से भी कम
Vivo Y15 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, माइक्रो यूएसबी, जीपीएस और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा बॉक्स में आपको फोन के साथ स्क्रीन प्रोटेक्टर मिलेगा।
Vivo Y15 की कीमत
कीमत की बात करें तो यह फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के एक ही वेरियंट में मिलेगा जिसकी कीमत 13,990 रुपये है। यह फोन एक्वा ब्लू और बरगैंडी रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन को फ्लिपकार्ट, अमेजन, पेटीएम, टाटा क्लिक और वीवो के ऑनलाइन स्टोर के अलावा ऑफलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। फोन के साथ जियो की ओर से 4,000 रुपये का फायदा मिलेगा।