Apple iPhone XR को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 11 Feb 2019 11:44 AM IST
Apple iPhone XR price cut in India, says mahesh telecom
Apple iPhone XR

    यदि आप भी ज्यादा कीमत होने के कारण ऐप्पल के नए आईफोन iPhone XR नहीं खरीद पा रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है हालांकि ऐप्पल ने आधिकारिक तौर पर iPhone XR की कीमत में कटौती की जानकारी नहीं दी है, लेकिन मुंबई के मशहूर महेश टेलीकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक iPhone XR के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 70,500 रुपये, 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 75,500 रुपये और 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 85,900 रुपये हो गई है। बता दें कि भारत में लॉन्चिंग के समय iPhone XR के 64GB वेरियंट की कीमत 76,900 रुपये, 128GB वेरियंट की कीमत 81,900 रुपये और 512GB वेरियंट की कीमत 91,900 रुपये थी। यह फोन ब्लैक, व्हाइट, ब्लू, येलो, कोरल और रेड कलर वेरियंट में उपलब्ध है।

    ऐप्पल iPhone XR की कीमत और स्पेसिफिकेशन (रिव्यू )

    इस फोन में 6.1 इंच की लिक्वीड रेटिना एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1792x828 पिक्सल है। यह फोन 6 कलर वेरियंट में उपलब्ध है जिनमें व्हाइट, ब्लैक, ब्लू, येल्लो, कोरल और रेड कलर वेरियंट शामिल हैं। इनमें से हमें रिव्यू के लिए येल्लो कलर वेरियंट मिला था। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऐप्पल का लेटेस्ट प्रोसेसर A12 बायोनिक है। फोन की बॉडी एरोस्पेस ग्रेड एल्यूमिनियम और ग्लास की है। आईफोन XR के बैक पैनल पर ग्लास दिया गया है जो कि वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि किनारे को एल्यूमिनियम से तैयार किया गया है।

    फोन में आईओएस 12 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है, हालांकि लांचिंग के बाद आईओएस 12 के कई अपडेट भी जारी हुए हैं। इस फोन को IP67 की रेंटिंग दी गई है यानि यह फोन 1 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है। साथ ही चाय या पानी के छींटे से फोन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यह फोन 64GB, 128GB, 256GB स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध है। iPhone XR के 64GB वेरियंट की कीमत 76,900 रुपये, 128GB वेरियंट की कीमत 81,900 रुपये और 512GB वेरियंट की कीमत 91,900 रुपये है।

    Apple iPhone XR को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका

    कनेक्टिविटी

    कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में लाइटेनिंग कनेक्टर मिलता है और इसी की मदद से आपको हेडफोन का भी इस्तेमाल करना होगा, क्योंकि अन्य नए आईफोन की तरह इसमें भी हेडफोन जैक अलग से नहीं दिया गया है और कंपनी ने इसके साथ वायर वाला ईयरफोन दिया है। फोन में 4जी वीओएलटीई और ई-सिम का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में आपको ब्लूटूथ 5.0 मिलता है, वहीं इसमें वाई-फाई 802.11 दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें