iPhone SE 2020 की बिक्री भारत में 20 मई से होगी शुरू, मिल रहा 3,600 रुपये का डिस्काउंट
एपल का सबसे सस्ता आईफोन है iPhone SE 202020 मई से होगी फ्लिपकार्ट से बिक्रीशुरुआती कीमत 42,500 रुपये

विस्तार
एपल के नए और सबसे सस्ते आईफोन iPhone SE 2020 की बिक्री फ्लिपकार्ट से 20 मई से शुरू हो रही है जिसकी डिलीवरी ग्रीन और ऑरेंज जोन में होगी। iPhone SE 2020 की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से हो रही है, हालांकि एपल के स्टोर से भी फोन को खरीदा जा सकता है।
iPhone SE 2020 की कीमत और ऑफर्स
भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत 42,500 रुपये है यानी इस कीमत में 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा, वहीं 128 जीबी वेरियंट की कीमत 47,800 और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 58,300 रुपये है। साथ ही ग्राहकों को HDFC बैंक कार्ड्स और EasyEMI के जरिए 3,600 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा। डिस्काउंट के बाद फोन की कीमत 38,900 रुपये हो जाएगी।
एपल ने अपने इस नए iPhone SE 2 में 4.7 इंच की रेटिना एचडी डिस्प्ले दी है जिसके साथ एचडीआर 10 प्लेबैक और डॉल्बी विजन का सपोर्ट है।इसके अलावा इसमें टच आईडी दी गई है।iPhone SE 2 में A13 बायोनिक प्रोसेसर है।इसमें सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि 12 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर F/1.8 है।कैमरे से आप 4के वीडियोग्राफी भी कर सकते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।कैमरे के साथ एचडीआर और पोट्रेट जैसे फीचर्स मिलेंगे।यह फोन वाटर और डस्टप्रूफ है। इसके लिए नए आईफोन को आईपी 67 की रेटिंग मिली है।iPhone SE 2 ब्लैक, व्हाइट और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। कंपनी ने कहा है कि आईफोन एसई 2 में दमदार बैटरी दी गई है।फोन की बॉडी ग्लास और एयरोस्पेस ग्रेड एल्यूमिनियम की बनी है। फोन में वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है।दावा है कि iPhone SE 2 की बैटरी 30 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी, हालांकि इसके लिए अलग से 18 वॉट का चार्जर खरीदना होगा जिसे भी कंपनी ने पेश किया है।फोन में डुअल सिम का सपोर्ट है जिनमें से एक सिम ई-सिम होगा। यह फोन 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।