iPhone Fold Leaks: एपल के फोल्डेबल फोन की रिपोर्ट लीक; जानें वह शानदार संभावित फीचर जो बदल सकते हैं आपका अनुभव

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Sat, 21 Feb 2026 12:54 PM IST
सार

Foldable iPhone specifications:

आईफोन फोल्ड का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। एपल 2026 में अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले ही इसके डिजाइन, डिस्प्ले और कीमत से जुड़े कई चौंकाने वाले लीक्स सामने आ चुके हैं। जानिए क्या खास होने वाला एपल के फोल्डेबल आईफोन में...

विज्ञापन
Apple iPhone Fold leak: 7.8-inch screen massive battery; Biggest iPhone redesign tech news hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर (एपल फोल्डेबल आईफोन) - फोटो : croma.com

    विस्तार

    कई वर्ष तक फोल्डेबल ट्रेंड को दूर से देखने के बाद अब एपल 2026 में अपना पहला फोल्ड होने वाला आईफोन लॉन्च कर सकता है। लीक्स के अनुसार ये डिवाइस बुक-स्टाइल फोल्ड डिजाइन में होगा, जिसमें लगभग क्रिज-फ्री डिस्प्ले, टाइटेनियम फ्रेम, बड़ी बैटरी और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी पर खास ध्यान दिया जाएगा। इसकी कीमत करीब दाे से ढाई हजार डॉलर के बीच होने का अनुमान लगाया जा रहा है, इसलिए ये अब तक का सबसे महंगा आईफोन बन सकता है।

    डिजाइन: फोन से मिनी-टैबलेट तक

    फिलहाल जिसे आईफोन फोल्ड कहा जा रहा है, वह किताब की हॉरिजॉन्टली खुलेगा। यानी यह क्लैमशेल स्टाइल नहीं बल्कि टैबलेट जैसा एक्सपीरियंस देगा। लीक्स के मुताबिक, एपल इसे काफी पतला रखने की कोशिश कर रहा है। बंद होने पर इसकी मोटाई 10mm से कम और खुलने पर मात्र 5mm होगी। इसका फ्रेम ग्रेड-5 टाइटेनियम से बना होगा, जो इसे हल्का और बेहद मजबूत बनाएगा। वॉल्यूम बटन्स को ऊपर की तरफ शिफ्ट किया जा सकता है। यह डिजाइन उन यूजर्स को टारगेट करता है जो फोन पर मल्टीटास्किंग, रीडिंग और वीडियो देखने का बड़ा अनुभव चाहते हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़े: Vivo V70 Series भारत में लॉन्च: 1.5K AMOLED डिस्प्ले, ZEISS कैमरा और 6,500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत

    डिस्प्ले: लगभग बिना क्रिज का दावा?

    आईफोन फोल्ड में दो स्क्रीन्स होंगी। बाहर की तरफ 5.5 इंच का डिस्प्ले होगा जिसे आप सामान्य फोन की तरह इस्तेमाल करेंगे। जैसे ही आप इसे खोलेंगे, यह 7.8 इंच के विशाल डिस्प्ले में बदल जाएगा, जो आपको आईपैड मिनी जैसा अनुभव दे सकता है। एपल अल्ट्रा-थिन ग्लास (UTG) और एडवांस्ड पॉलिमर फिल्म्स का इस्तेमाल कर रहा है ताकि स्क्रीन टूटे नहीं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बिल्ड क्वालिटी: प्रीमियम पर फोकस

    अक्सर फोल्डेबल फोन की सबसे बड़ी समस्या क्रिज यानी मोड़ का निशान रही है। कहा जा रहा है इसलिए एपल डिस्प्ले के नीचे मेटल रीइन्फोर्समेंट प्लेट और लिक्विड मेटल हिंज का इस्तेमाल करेगा, जिससे रोजाना इस्तेमाल में क्रिज लगभग न के बराबर दिखे। एपल का फोकस सिर्फ फोल्ड करने पर नहीं, बल्कि तीन से चार तक बिना समस्या के चलने वाली ड्यूरेबिलिटी पर जाेर है।

    कैमरा: कम लेकिन दमदार

    लीक रिपोर्ट के अनुसार डिवाइस में 48-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। दिलचस्प बात यह है कि सेल्फी के लिए इनर डिस्प्ले पर कैमरा स्क्रीन के नीचे छिपा हो सकता है। सुरक्षा के लिए साइड बटन में टच आईडी दी जाएगी, क्योंकि फोल्डिंग मैकेनिज्म की वजह से फेस आईडी के लिए जगह कम है। आउटर स्क्रीन पर पंच-होल कैमरा होने की बात कही जा रही है।

    बैटरी और कनेक्टिविटी

    बड़ी स्क्रीन की ज्यादा पावर डिमांड को देखते हुए एपल हाई-डेन्सिटी बैटरी सेल्स का उपयोग करेगा। यह अब तक के किसी भी आईफोन के मुकाबले सबसे ज्यादा बैकअप देने वाला फोन हो सकता है। यह डिवाइस पूरी तरह से eSIM-ओनली होगा, यानी इसमें सिम कार्ड डालने के लिए कोई छेद नहीं होगा।

    ये भी पढ़े: Google Pixel 10a: कौन-सा है प्रोसेसर, कितनी है बैटरी, जानिए गूगल के नए फोन की कंप्लीट डिटेल

    फेस आईडी होगी या नहीं?

    इस बार स्पेस बचाने के लिए इस मॉडल में फेस आईडी को हटाया जा सकता है। इसके बदले साइड बटन में टच आईडी दी जा सकती है, जैसे पुराने डिवाइस में होती थी। साथ ही डिवाइस में एपल का इन हाउस सी 2 मॉडेम हो सकता है। कलर की बात करें तो शुरुआत में ये ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन मिलने की संभावना है।

    कब होगा लॉन्च?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोल्डेबल डिवाइस का मास प्रोडक्शन 2026 के दूसरे हाफ में शुरू हो सकता है, जबकि इसका संभावित लॉन्च सितंबर 2026 में तय माना जा रहा है। मैन्युफैक्चरिंग की जिम्मेदारी ताइवान की प्रमुख कॉन्ट्रैक्ट निर्माता कंपनी फाॅक्सकॉन के पास रहने की उम्मीद है, जो लंबे समय से एपल के प्रोडक्ट्स असेंबल करती आ रही है। हालांकि, हिंज मैकेनिज्म और फोल्डिंग डिस्प्ले की फाइन-ट्यूनिंग जैसे तकनीकी पहलुओं को देखते हुए लॉन्च टाइमलाइन में देरी की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता।

    मार्केट पर असर?

    फोल्डेबल सेगमेंट अभी तक एंड्रॉयड ब्रांड्स के कब्जे में रहा है। एपल की एंट्री से प्रीमियम फोल्डेबल मार्केट में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, आईपैड और आईफोन के बीच नई हाइब्रिड कैटेगरी बन सकती है। साथ ही एप डेवलपर्स को नए फॉर्म फैक्टर के लिए ऑप्टिमाइजेशन करना होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें