Google Pixel 10a: कौन-सा है प्रोसेसर, कितनी है बैटरी, जानिए गूगल के नए फोन की कंप्लीट डिटेल

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Thu, 19 Feb 2026 11:58 AM IST
सार

Google Pixel 10a launch:

कल यानी 18 फरवरी की रात टेक दिग्गज गूगल ने अपना नया स्मार्टफोन गूगल पिक्सेल 10 ए लॉन्च कर दिया। दमदार बैटरी, एडवांस कैमरा सिस्टम, फास्ट और वायरलेस चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ यह डिवाइस मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करता है। कंपनी का कहना है कि ये फोन शानदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी बैकअप के जरिए यूजर्स को स्मूद और भरोसेमंद अनुभव देगा। इस लेख में जानिए पिक्सले 10 ए की बैटरी क्षमता, परफॉर्मेंस, कैमरा क्वालिटी और अन्य सभी स्पेसिफिकेशंस विस्तार से...

विज्ञापन
Google Pixel 10a Launch : 3000 Nits Brightest Screen  120h Battery; Unbeatable Price
गूगल पिक्सेल 10 ए - फोटो : google.com

    टेक की दुनिया में जब भी पिक्सेल का नाम आता है, तो उम्मीदें बेहतरीन कैमरा और क्लीन सॉफ्टवेयर की होती हैं, लेकिन इस बार गूगल ने अपनी ए-सीरीज के साथ सारी हदें पार कर दी हैं। कल रात कंपनी ने गूगल पिक्सेल 10 ए को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है, जो न केवल फ्लैगशिप लेवल के टेंसर जी4 प्रोसेसर से लैस है, बल्कि इसमें अब तक की सबसे लंबी चलने वाली बैटरी भी दी गई है। अगर आप किफायती दामों में एक प्रीमियम और फ्यूचर-प्रूफ स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो पिक्सेल 10 ए आपकी खोज को खत्म कर सकता है।

    गूगल पिक्सेल 10 ए
    गूगल पिक्सेल 10 ए - फोटो : google.com

    क्यों खास है गूगल पिक्सेल 10 ए?

    डिस्प्ले: अब धूप में भी दिखेगा सब कुछ साफ

    Actua OLED डिस्प्ले

    : इसमें 6.3-इंच का पोलेड पैनल दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह आपके स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहद स्मूथ बनाता है।3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस:यह पिक्सल की ए सीरिज का अब तक का सबसे ब्राइट डिस्प्ले है। इसकी मदद से आप सीधी धूप में भी स्क्रीन पर मौजूद टेक्स्ट और वीडियो को बिना किसी परेशानी के साफ-साफ देख पाएंगे।मजबूती का वादा: स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7 आई का इस्तेमाल किया गया है, जो पिछले मॉडल्स के मुकाबले ड्रॉप और स्क्रैच रेजिस्टेंस में काफी बेहतर है।

    ये भी पढ़े: वीवो V70 सीरीज की भारत में लॉन्चिंग आज: स्नैपड्रैगन 8s जेन 3, 6500mAh बैटरी और पतले बेजेल्स जैसे स्पेशिफिकेशंस

    गूगल पिक्सेल 10 ए
    गूगल पिक्सेल 10 ए - फोटो : google.com

    प्रोसेसर: टेंसर जी4 के साथ एआई की सुपरपावर

    फ्लैगशिप चिपसेट:

    इसमें वही टेंसर जी 4 प्रोसेसर है जो गूगल के महंगे पिक्सेल 9 प्रो सीरीज में मिलता है। ये चिपसेट विशेष रूप से गूगल के एआई मॉडल्स को तेजी से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है।सुरक्षा कवच:फोन में टाइटन एम2 सिक्योरिटी चिप दी गई है, जो आपके पासवर्ड, बायोमेट्रिक्स और पर्सनल डाटा को हार्डवेयर लेवल पर सुरक्षित रखती है।लॉन्ग टर्म सपोर्ट:गूगल ने इस फोन के साथ 7 साल के ओएस और सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है, यानी यह फोन 2033 तक पूरी तरह नया और सुरक्षित रहेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें