Apple आईफोन में वायरलेस चार्जिंग के लिए देने होंगे अलग से पैसे

Apple ने पहली बार अपने आईफोन में वायरलेस चार्जिंग दिया है। कंपनी ने मंगलवार की देर रात तीन नए आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस और आईफोन x लॉन्च किए। फोन के लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने वायरलेस चार्जिंक के बारे में बताया जिसे एप्पल ने AirPower नाम दिया है लेकिन इस वायरलेस चार्जिंग के लिए अलग से पैसे देने होंगे।
ये भी पढ़ेंः iPhone X की कीमत होगी 1 लाख रुपये से ज्यादा, जानें खासियत
iPhone में वायरलेस चार्जर के लिए देने होंगे इतने पैसे

सबसे पहले आपको बता दें कि आईफोन 8, 8 प्लस और X तीनों फोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। कंपनी के दावे के मुताबिक 30 मिनट में फोन 50 फीसदी चार्ज हो जाएगा। वहीं अगर आप आईफोन को वायरलेस चार्ज करना चाहते हैं तो इसके लिए एक एडॉप्टर खरीदना होगा। यह फोन के साथ नहीं मिलने वाला है।
तीनों फोन में वायरलेस चार्जिंगद के लिए कंपनी USB-C वॉल चार्जर बेच रही है जो 29W, 61W और 87W के वेरियंट में उपलब्ध हैं। इनकी अमेरिका में शुरुआती कीमत $49 यानी करीब 3,140 रुपये है। वहीं एप्पल ने यह भी साफ नहीं किया है कि कितने वॉट वाले चार्जर से 30 मिनट में 50 फीसदी बैटरी चार्ज होगी।