नए आईफोन के इस मॉडल में होगा डुअल सिम सपोर्ट, 4 कलर वेरियंट के साथ फोटो लीक

Trainee Trainee
टेक डेस्क, अमर उजालाTrainee Trainee
Fri, 07 Sep 2018 11:53 AM IST
Apple iPhone 2018 6.1-Inch LCD Variant's may be launched with 4 Colours, Dual SIM Slot
6.1-inch LCD iPhone 2018 model have been leaked in four colour variants

    Apple 12 सितंबर को अपने तीन नए आईफोन लांच करने वाला है और इससे पहले रोज नई-नई लीक्स सामने आ रही हैं। 12 सितंबर को कैलिफोर्निया के स्टीव जॉब्स थियेटर में एप्पल 6.5 इंच, 6.1 इंच और 5.8 इंच डिस्प्ले वाले 3 नए आईफोन को लांच करेगा। इनमें से 6.1 इंच वाला मॉडल सस्ता होगा। अब इसी मॉडल को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि 6.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले वाला आईफोन 4 रंगों में उपलब्ध होगा और इसमें डुअल सिम सपोर्ट भी मिलेगा।

    स्लैशलीक्स ने एक फोटो भी शेयर किया है जिसमें 6.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है। यह फोन रेड, व्हाइट, ब्लू और सब्टल रोज गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेगा। इसके अलावा 6.1 इंच डिस्प्ले वाले आईफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें सिंगल रियर कैमरा है। फोन के बैक पैनल पर एप्पल का लोगो लगा हुआ है। और बॉडी ग्लास की है।

    ये भी पढ़ेंः iPhone Xs Max होगा नए आईफोन का नाम, लांचिंग से पहले फीचर्स लीक

    फोन ठीक नीचे यूएसबी सी टाइप चार्जिंग पोर्ट है, हालांकि हेडफोन जैक नजर नहीं आ रहा है। फोन के बगल में डुअल सिम का ट्रे रखा हुआ है। इससे पहले आई एक रिपोर्ट की बात करें तो उसमें दावा किया गया था कि डुअल सिम वाले मॉडल वैकल्पिक होगा। हालांकि इस लीक रिपोर्ट में फोन का फ्रंट पैनल नहीं दिखाया गया है।

    नए आईफोन के इस मॉडल में होगा डुअल सिम सपोर्ट, 4 कलर वेरियंट के साथ फोटो लीक

    अभी गुरुवार को ही 9to5Mac की रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि सबसे बड़ी 6.5 इंच की डिस्प्ले वाला आईफोन को iPhone Xs Max के नाम से लांच किया जाएगा। इससे पहले भी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया था कि एप्पल इस साल 5.8 इंच की डिस्प्ले के साथ एक आईफोन लांच होगा जिसे iPhone Xs कहा जाएगा और एक फोन एलसीडी डिस्प्ले के iPhone 9 के नाम से लांच किया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें