Apple iPhone 14: 30 हजार रुपये सस्ते में खरीदें आईफोन 14, यहां मिल रहा शानदार डिस्काउंट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 02 May 2023 03:33 PM IST
सार

प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट के साथ क्रोमा और विजय सेल्स पर भी iPhone 14 को भारी डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Apple iPhone 14 Gets discount upto 30000 on Amazon Flipkart and Croma see full details
iPhone 14 - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    यदि आप आईफोन लवर्स हैं और सस्ते में आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आईफोन की लेटेस्ट सीरीज iPhone 14 सीरीज के बेस वेरियंट फोन Apple iPhone 14 पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट के साथ क्रोमा और विजय सेल्स पर भी आईफोन 14 को भारी डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है। चलिए जानते हैं कौन से प्लेटफार्म पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।

    आईफोन 14 के बेस वेरियंट की कीमत 79,900 रुपये है, लेकिन इस फोन को अमेजन पर डिस्काउंट के साथ 71,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर अतिरिक्त 4000 रुपये की तत्काल छूट भी मिलेगी, जिससे कीमत घटकर 66,999 रुपये हो जाएगी। ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर 22,688 रुपये तक की अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    फ्लिपकार्ट पर एपल iPhone 14 की कीमत 79,900 रुपये है, हालांकि, डिवाइस की नई कीमत घटकर 69,999 रुपये हो गई है। ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर 29,250 रुपये तक बचत कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट एचडीएफसी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर अतिरिक्त 4000 रुपये की तत्काल छूट भी दे रहा है, जिससे कीमत घटकर 65,999 हो जाती है। साथ ही दूसरे कलर वेरिएंट में iPhone 14 67,999 रुपये में मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें