Apple iPhone 11 की भारत में प्री-बुकिंग हुई शुरू, अमेजन-फ्लिपकार्ट दे रहे शानदार ऑफर्स

एपल (Apple) के लेटेस्ट आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स की ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन पर प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। कंपनी ने 11 सीरीज को 11 सितंबर को लॉन्च किया था। वहीं, ग्राहकों को आईफोन 11 सीरीज के सभी फोन की खरीदारी पर आकर्षक डील्स और ऑफर्स मिलेंगे। साथ ही एपल ने आईफोन 11, प्रो और प्रो मैक्स की प्री-बुकिंग कीमत में भी कटौती की है।
भारत में एपल iPhone 11 के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 64,900 रुपये होगी। यह फोन 27 सितंबर से बाजार में उपलब्ध हो जाएगा। यह फोन 64 जीबी के अलावा 128 जीबी और 256 जीबी वेरियंट में भी मिलेगा। आईफोन 11 छह कलर वेरियंट में मिलेगा।
आईफोन 11 के सभी वेरियंट की कीमत
iPhone 11 64GB- 64,900 रुपये
iPhone 11 256GB- 69,900 रुपये
iPhone 11 512GB- 79,900 रुपये
फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को आईफोन पर 10,817 प्रति महीने की ईएमआई के साथ 14,650 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रही है। वहीं, ग्राहक एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करते हैं, तो उन्हें 6000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही बैंक ग्राहकों को आईफोन 11 प्रो और आईफोन प्रो मैक्स की खरीदी पर 7,000 रुपये की छूट देगा। इसके अलावा एक्सचेंज और नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स मिलेंगे।
ग्राहक 3,055 रुपये प्रति माह की ईएमआई के साथ आईफोन 11 खरीद सकते हैं। साथ ही ग्राहकों को 7,200 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के साथ 6,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक भी मिलेगा। वही दूसरी तरफ अमेजन ग्राहकों को आईफोन 11 प्रो और प्रो मैक्स पर 7,000 रुपये की छूट देगा।
अगर ग्राहक आईफोन 11 की एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करते हैं, तो उन्हें 6,000 रुपये डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, ग्राहक HDFCINSTANT6K प्रोमो कोड का इस्तेमाल कर 7,000 रुपये का लाभ उठा सकते हैं।
- Vivo V17 Pro दो पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आज होगा लॉन्च, जानें खूबियां और ऐसे देखें लाइव स्ट्रीम
- इन टॉप स्मार्टफोन से कर सकते हैं वाइड एंगल फोटोग्राफी, मिलेगा DSLR का मजा
- अब Amazon Alexa हिंदी में देगी क्रिकेट स्कोर और बॉलीवुड गानों की जानकारी
- जंबो बैटरी के साथ Samsung Galaxy M30s लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स