Apple Event: 24 इंच का iMac हुआ लॉन्च, मिला Apple M1 प्रोसेसर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 Apr 2021 11:30 AM IST
सार

भारत में नए आईमैक की कीमत 1,19,900 रुपये है। वहीं भारत में इसके 8 कोर CPU, 8 कोर GPU, 256 जीबी मॉडल की कीमत 1,39,000 रुपये है।

विज्ञापन
Apple iMac 24 Inch With Apple M1 SoC Launched in apple spring loaded event 2021
Apple iMac 24 Inch - फोटो : amarujala

    विस्तार

    एपल ने अपने स्प्रिंग लोडेड इवेंट में अपने नए iMac को लॉन्च कर दिया है। एपल के इस नए iMac में Apple M1 प्रोसेसर दिया गया है जिसे इससे पहले एपल के मैकबुक में इस्तेमाल किया गया है। 24 इंच का नया iMac पहले मॉडल के मुकाबले पतला, फास्ट और कूलिंग सिस्टम के साथ आता है। इस आईमैक के साथ ही कंपनी ने Apple TV 4K स्ट्रीमिंग डिवाइस को भी Apple A12 Bionic चिपसेट के साथ पेश किया है

    24 इंच iMac की कीमत

    एपल के नए iMac में एपल का ही M1 प्रोसेसर है। इसकी शुरुआती कीमत 1,299 डॉलर यानी करीब 97,900 रुपये है। अमेरिकी बाजार में इसकी बिक्री 30 अप्रैल से शुरू होगी। यह कीमत 8 कोर CPU, 7 कोर GPU, 256 जीबी स्टोरेज, मैजिक कीबोर्ड की है। भारत में नए आईमैक की कीमत 1,19,900 रुपये है। वहीं भारत में इसके 8 कोर CPU, 8 कोर GPU, 256 जीबी मॉडल की कीमत 1,39,000 रुपये है।

    विज्ञापन

    24 इंच iMac की कीमत

    एपल M1 चिप वाले इस iMac के साथ ब्रांड न्यू डिजाइन मिली है। फ्रंट में फ्री म्यूटेड कलर और ब्राइटर बैक है। आईमैक का बेस वेरियंट ब्लू, ग्रीन, रेड, सिल्वर और व्हाइट कलर में मिलेगा, जबकि हाई एंड वेरियंट उपरोक्त कलर के अलावा येल्लो, ऑरेंज और पर्पल में मिलेगा। नए iMac में 24 इंच की 4.5K रेटिना डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 4480x2520 पिक्सल का है। कलर बैलेंस के लिए इसमें एपल ट्रू टोन टेक्नोलॉजी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा इसमें P3 वाइड कलर गोमट, 500 निट्स ब्राइटनेस है। यह 11.5mm पतला है। इसमें 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला वेबकैम भी है। इसमें स्टूडियो क्वॉलिटी 3 माइक और डॉल्बी एमटॉस 6 स्पीकर हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें चार USB टाईप-सी पोर्ट, दो थंडरबोल्ट और एक 2 मीटर मैग्नेटिक पावर कनेक्टर है। तीन मैजिक कीबोर्ड भी लॉन्च किए गए हैं जिनके साथ टच आईडी का भी सपोर्ट दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें