Iphone 12: 13 अक्तूबर को होगा एपल का इवेंट, iPhone 12 सीरीज होगी लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 07 Oct 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
apple iphone 12 event Apple Event Invite for October 13 to Launch iPhone 12 Models
apple iphone 12: - फोटो : apple

    टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी Apple ने अपने आगामी इवेंट को लेकर मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। एक लंबे इंतजार के बाद 13 अक्तूबर को एपल का इवेंट आयोजित होने जा रहा है। इस इवेंट में नए आईफोन यानी आईफोन 12 सीरीज के आने की उम्मीद है। एपल ने अपने इस इवेंट को Hi, Speed नाम दिया है। इवेंट का लोगो गोलाकार बनाया गया है। Hi Speed से 5जी आईफोन की उम्मीद की जा रही है। एपल के हाई स्पीड इवेंट का आयोजन 13 अक्तूबर को रात 10.30 बजे से होगा।

    एपल के इस इवेंट को लेकर तमाम खबरें आ रही हैं। लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि 13 अक्तूबर को iPhone 12 सीरीज लॉन्च होगी जिसके तहत iPhone 12 Mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max लॉन्च किए जाएंगे। iPhone 12 Mini में 5.4 इंच की डिस्प्ले मिलेगा, जबकि iPhone 12 को 6.1 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा।

    विज्ञापन

    एक अन्य लीक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iPhone 12 मॉडल पहले के मुकाबले महंगा होगा। कहा जा रहा है कि आईफोन 12 मॉडल की कीमत $699 से $749 के बीच यानी 51,300 से 55,000 के बीच होगी। 5जी सपोर्ट के कारण आईफोन 12 की कीमतें अधिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है, हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि केवल iPhone 12 Pro Max में ही 5जी का सपोर्ट मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एपल के नए आईफोन को लेकर यह भी खबर है कि आईफोन 12 सीरीज के साथ चार्जिंग केबल नहीं मिलेगा। बता दें कि हाल ही एपल ने एपल वॉच सीरीज 6 और नए आईपैड को बिना चार्जर बाजार में उतारा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें