Apple Event: नौ सितंबर को होगा मेगा इवेंट, लॉन्च होंगे चार नए iPhone, जानें फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 27 Aug 2024 09:34 AM IST
सार

एपल के इस इवेंट की टैगलाइन "It's Glowtime" है जिसे लेकर कहा जा रहा है यह टैगलाइन एपल इंटेलिजेंस के लिए है। iPhone 16 सीरीज कंपनी की पहली आईफोन सीरीज होगी जिसमें आउट ऑफ बॉक्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
Apple event Announces for September 9 iPhone 16 Series Expected
Apple Event Sep 9 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Apple ने आखिरकार अपने इवेंट की घोषणा कर दी है। एपल ने कहा है कि उसका इवेंट 9 सितंबर को होगा। एपल ने इसके लिए मीडिया इनवाइट भी भेजे हैं। कहा जा रहा है कि यह इवेंट iPhone 16 सीरीज की लॉन्चिंग के लिए है। iPhone 16 सीरीज के तहत चार नए iPhone लॉन्च होंगे। इसके अलावा Apple Watch और नया Apple AirPods भी लॉन्च होगा।

    एपल के इस इवेंट की टैगलाइन "It's Glowtime" है जिसे लेकर कहा जा रहा है यह टैगलाइन एपल इंटेलिजेंस के लिए है। iPhone 16 सीरीज कंपनी की पहली आईफोन सीरीज होगी जिसमें आउट ऑफ बॉक्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा। इससे पहले खबर थी कि एपल का इवेंट 10 सितंबर को होगा। 9 सितंबर वाला एपल का इवेंट 10:30 बजे रात में शुरू होगा जिसका लाइव प्रसारण एपल के यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर होगा।

    विज्ञापन

    इस इवेंट में iOS 18 का अपडेट की तारीख की भी घोषणा हो सकती है। बता दें कि iPhone 16 सीरीज के तहत iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max लॉन्च होंगे। कहा जा रहा है कि सभी नए मॉडल में एक्शन बटन मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें