iPhone 16: कई पुराने आईफोन हुए सस्ते, कीमतों में 10,000 रुपये तक की कटौती, देखें लिस्ट
एपल ने अपने पुराने Phone मॉडलों की कीमतों में 10,000 रुपये तक की कटौती की। Apple ने iPhone 16 सीरीज को बिक्री को बढ़ाने के लिए कुछ पुराने आईफोन को बंद भी किया है।

विस्तार
नए iPhone लाइनअप के लॉन्च के बाद Apple आमतौर पर पिछले मॉडलों की कीमतों में कटौती करता है। इस बार भी एपल ने 9 सितंबर के 'इट्स ग्लोटाइम' इवेंट में iPhone 16 सीरीज लॉन्च के बाद ऐसा ही किया है। एपल ने अपने पुराने Phone मॉडलों की कीमतों में 10,000 रुपये तक की कटौती की। Apple ने iPhone 16 सीरीज को बिक्री को बढ़ाने के लिए कुछ पुराने आईफोन को बंद भी किया है।
पिछले साल का iPhone 15 और 2022 में लॉन्च हुए iPhone 14 अब Apple स्टोर ऑनलाइन पर 10,000 रुपये सस्ते हो गए हैं। iPhone 15 का बेस मॉडल यानी 128GB वेरिएंट अब 69,900 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है, जबकि इसकी लॉन्चिंग कीमत 79,900 रुपये है। 256GB वेरिएंट की कीमत अब 79,900 रुपये है, जबकि पहले यह 89,900 रुपये थी। 512GB स्टोरेज वेरिएंट अब 99,900 रुपये में उपलब्ध है, जो कि पहले 1,09,900 रुपये था।
इसी तरह iPhone 14 की कीमत अब भारत में 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 59,900 रुपये है, जो पहले 69,900 रुपये थी। 256GB और 512GB स्टोरेज मॉडल अब क्रमशः 69,900 रुपये और 89,900 रुपये में उपलब्ध हैं। iPhone 14 को 2022 में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन iPhone 15 रेंज के लॉन्च के बाद Apple ने पिछले साल इसकी कीमतों में कटौती की थी।
- iPhone 16 Series: नए आईफोन की लॉन्चिंग के साथ ही बंद हुए iPhone 13 से लेकर 15 तक के ये मॉडल, देखें लिस्ट
- Apple Event: iPhone 16, iPhone 16 Plus हुए लॉन्च, मिला नया कंट्रोल बटन, भारत में शुरुआती कीमत 80 हजार से भी कम
- Apple Event: 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ iPhone 16 pro, जानें सभी फीचर्स
- Apple Watch Series 10: अब तक की सबसे बड़ी डिस्प्ले के साथ एपल वॉच लॉन्च, पहली बार मिली फास्ट चार्जिंग