झटका देने की तैयारी में एपल और सैमसंग, फोन के साथ नहीं मिलेगा चार्जर
एपल और सैमसंग के फोन के साथ नहीं मिलेंगे चार्जरफोन की कीमत हो सकती है कमएक ही टाइप के चार्जर होने के कारण कंपनियां ले सकती हैं फैसला

विस्तार
अभी तक तो आपको मोइबल के साथ हेडफोन ही ना मिलने की शिकायत थी लेकिन अब एपल और सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियां बड़ा झटका देने की तैयारी में है। मोबाइल एसेसरीज के बढ़ते दामों को देखते हुए एप्पल और सैमसंग जैसी दिग्गज कंपनी आने वाले समय में नए स्मार्टफोन के साथ चार्जर नहीं देने का प्लान कर रही हैं।
एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कंपनियां फोन के साथ बॉक्स में मिलने वाले चार्जर को हटाने का फैसला कर रही हैं। यह खुलासा सैमसंग से जुड़ी जानकारी रखने वाली वेबसाइट ने किया है। अगर फैसले पर सहमति बनती है तो ऐसा पहली बार होगा जब सैमसंग का फोन बिना चार्जर मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy A21s Review: अच्छी डिजाइन, बड़ी बैटरी लेकिन एक ओवर प्राइस फोन!
कोरियन साइट ईटीन्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग लागत के लिए अगले साल से स्मार्टफोन से चार्जर हटा देगा। इन दिनों चार्जिंग पोर्ट पूरे दुनिया में कमोबेश एक जैसे होते जा रहे हैं। लगभग सभी कंपनियां यूएसबी टाइप-सी पोर्ट की तरफ बढ़ रही हैं। सैमसंग दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों में से एक है। कंपनी हर साल करोड़ों फोन की बिक्री करती है।
ऐसे में यदि सैमसंग आधे स्मार्टफोन से भी चार्जर हटा देती है तो कंपनी को बड़ी रकम का फायदा होगा। इस फायदे को कंपनी फोन की कीमत घटाकर ग्राहकों को फायदा पहुंचा सकती है। दरअसल चीन से इंपोर्ट पर कस्टम की सख्ती का असर देश के मोबाइल एसेसरीज पर दिखने लगा है। प्रोडक्ट बाजार में मिल नहीं रहे और अगर मिल भी रहे हैं तो बेहद ऊंचे दाम पर।
- Samsung Galaxy A21s Review: अच्छी डिजाइन, बड़ी बैटरी लेकिन एक ओवर प्राइस फोन!
- Google for India 2020: 13 जुलाई को होगा वर्चुअल एडिशन का आयोजन
- Google Maps में आने वाला है बड़ा अपडेट, मोबाइल पर ही मिल जाएगी रेड लाइट की जानकारी
- अपने साधारण टीवी को बनाना है स्मार्ट, तो इन मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइस का करें इस्तेमाल