खुशखबर: अब बॉडी टेंपरेचर भी बताएगा Apple AirPods, टाईप-सी चार्जिंग के साथ होगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 03 Jul 2023 10:12 AM IST
सार

यदि वास्तव में Apple AirPods के साथ हियरिंग टेस्ट मिलता है तो इससे भारत और अमेरिका में हियरिंग डिवाइस (सुनने वाली मशीन) के मार्केट पर फर्क पड़ेगा। Apple Watch Series 8 और Ultra को लेकर भी खबर है कि इनके साथ बॉडी टेंपरेचर सेंसर मिलेगा।

विज्ञापन
Apple AirPods may soon be able to check body temperature
Apple AirPods - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    एपल का मेगा इवेंट सितंबर में होने जा रहा है जिसमें आईफोन 15 सीरीज लॉन्च होगी। Apple AirPods को लेकर अब खबर है कि इसमें नया हियरिंग हेल्थ फीचर मिलेगा और यह बॉडी टेंपरेचर की भी जानकारी देगा। एपल एनालिस्ट मार्क गुरमैन ने इसकी जानकारी दी है।

    नए Apple AirPods के साथ टाईप-सी टार्जिंग पोर्ट भी मिल सकता है। यूरोपियन यूनियन के आदेश के बाद एपल अब अपने सभी प्रोडक्ट से लाइटनिंग पोर्ट हटाने की तैयारी कर रही है। फिलहाल एपल की डिवाइस के साथ लाइटनिंग पोर्ट मिलता है। Apple AirPods को लेकर मार्क ने कहा है कि मार्च 2024 तक नया एयरपॉड लॉन्ट होगा। 2025 तक लॉन्च होने वाले AirPods Pro 3 के साथ Apple Vision Pro का भी सपोर्ट मिल सकता है।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट में कहा गया है कि एपल नए हियरिंग टेस्ट को लेकर काम कर रहा है जिसके आने के बाद Apple AirPods खुद बताएगा कि आप कैसे बेहतर तरीके से सुन सकते हैं। नया एयरपॉड हियरिंग टेस्ट के लिए कई तरह के साउंड प्ले करेगा यानी यदि आपको सुनाई देने संबंधी कोई समस्या है तो इसके बारे में Apple AirPods जानकारी दे सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें