करोड़ों रुपये में बिक रहा है स्टीव जॉब्स का कंप्यूटर, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 30 Oct 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
Apple 1 Steve Jobs Computer Ready For Sale Know Price And Specifications
apple 1 - फोटो : phys.org

    अमेरिका की टेक कंपनी एपल के संस्थापक स्टीव जॉब्स और को-फाउंडर स्टीव वोजानिएक ने कंप्यूटर एपल 1 (Apple-1) को बनाया था। रिपोर्ट के मुताबिक, एपल 1 कंप्यूटर ई-कॉमर्स साइट ईबे (eBay) पर ग्राहकों के लिए 1.75 मीलियन डॉलर (12.3 करोड़ रुपये) की कीमत के साथ सेल के लिए उपलब्ध है। वुडन केसिंग होने के कारण इस डिवाइस की कीमत करोड़ों तक पहुंच गई है। तो चलिए जानते हैं एपल 1 कंप्यूटर की खासियत के बारे में...

    एपल 1 कंप्यूटर के मालिक के अनुसार, उनके पास यह डिवाइस सन 1978 से है। इस कंप्यूटर को अब भी इस्तेमाल किया जा सकता है। एपल 1 से पहले के कंप्यूटर्स भी करोड़ों रुपये में बिक चुके हैं। वहीं, 2016 में एपल 1 के प्री-प्रोडक्शन वेरियंट को 8,15,000 डॉलर कीमत के साथ सेल के लिए उपलब्ध किया गया था।

    विज्ञापन

    स्टीव जॉब्स ने इस डिवाइस में मॉनिटर और एक वुडेन केस दिया था, जो इसको आकर्षक बनाते हैं। यूजर्स को इस कंप्यूटर में ऑरिजनल ओनल मैन्युअल की डिजिटल कॉपी, बेसिक मैन्युअल, कसेट इंटरफेस, बेसिक गेम्स, लैंग्वेज, लो ऐंड हाई मेमरी टेस्ट, 30वीं ऐनिवर्सरी विडियो और स्कीमैटिक्स जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंप्यूटर को खरीदने वाले शख्स ने बताया है कि दुनिया में ऐसे छह कंप्यूटर मौजूद हैं, जिनमें खास बाइट शॉप kOA वुडन केस लगा है। साथ ही एपल 1 कंप्यूटर दूसरे डिवाइसेज की तुलना में बेहतर है। वहीं, इस कंप्यूटर की वुडेन केसिंग इसको कीमती बनाती है।

    एपल 1 कंप्यूटर को 11 अप्रैल 1976 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4केबी मेमरी दी थी, जिसको 48 केबी तक बढ़ाया जा सकता था। साथ ही MOS 6501 सीपीयू का भी सपोर्ट दिया था। एपल 2 के आने के बाद ही कंपनी ने इस सिस्टम को 30 सितंबर 1977 में बंद किया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें