Anker Jump Starter Pro पावर बैंक हुआ लॉन्च, स्मार्टफोन से लेकर कारों तक को करता है चार्ज

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 29 May 2020 03:12 PM IST
सार

Anker Jump Starter Pro पावर बैंक भारत में हुआ लॉन्चमिलेगी 8,000 एमएएच की बैटरीगाड़ियों के इंजन करता है चार्ज

विज्ञापन
Anker Jump Starter Pro power bank launch in india know price and specifications
Jump Starter Pro - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एंकर (Anker) ने अपना अब तक का सबसे खास पावर बैंक भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Jump Starter Pro है। यूजर्स इस पावर बैंक के जरिए स्मार्टफोन चार्ज करने के साथ-साथ गाड़ियों के इंजन को भी स्टार्ट कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस पावर बैंक में कंपास, यूएसबी पोर्ट्स और एलईडी लैंप का सपोर्ट देगी। तो आइए जानते हैं एंकर के नए पावरबैंक की कीमत के बारे में...

    कंपनी ने इस पावरबैंक की कीमत 8,490 रुपये रखी है। साथ ही ग्राहकों को इस पावरबैंक पर 12 महीने की वारंटी मिलेगी। वहीं, इस पावरबैंक को कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    एंकर के लेटेस्ट पावरबैंक का डिजाइन कॉम्पैक्ट है और इसे गाड़ियों के इंजन को स्टार्ट करने के लिए बनाया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि यह पावर बैंक 800A पीक 12V के जरिए 6.0 लीटर तक के पेट्रोल इंजन और 3.0 लीटर तक के डीजल इंजन को एक बार में 15 फीसदी तक चार्ज कर देता है। इसके अलावा यूजर्स इस पावरबैंक के जरिए गाड़ियों के बैटरी स्टेटस को भी जांच सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें