अमेरिकी कंपनी व्हाइट वेस्टिंगहाउस ने भारत में पेश की फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन की नई रेंज, शुरुआती कीमत 12499 रुपये
6.5 किलोग्राम मॉडल की कीमत 12,499 रुपये, 7.5 किलोग्राम मॉडल की कीमत 14,499 रुपये, 8.5 किलोग्राम मॉडल की कीमत 23,499 रुपये और 10.5 किलोग्राम मॉडल की कीमत 28,499 रुपये है।

विस्तार
अमेरिकी कंपनी व्हाइट वेस्टिंगहाउस (White-Westinghouse) ने सेमी ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन की सफलता के बाद भारतीय बाजार में फुली ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन पेश की है जो कि फ्रंट लोड के साथ आती हैं। फुली ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन की रेंज में कंपनी ने चार मॉडल पेश किए हैं जिनमें 6.5 किलोग्राम, 7.5 किलोग्राम, 8.5 किलोग्राम और 10.5 किलोग्राम के मॉडल शामिल हैं। सभी मशीन की बिक्री अमेजन और फ्लिपकार्ट के जरिए हो रही है।
कीमत की बात करें तो 6.5 किलोग्राम मॉडल की कीमत 12,499 रुपये, 7.5 किलोग्राम मॉडल की कीमत 14,499 रुपये, 8.5 किलोग्राम मॉडल की कीमत 23,499 रुपये और 10.5 किलोग्राम मॉडल की कीमत 28,499 रुपये है। कंपनी का लक्ष्य फेस्टिव सीजन में 30,000 यूनिट वॉशिंग मशीन बेचने का है।
ये सभी मशीन फ्रंट लोड के साथ आती हैं। इनके साथ 40 लीटर का ड्रम है। इसके अलावा इन वॉशिंग मशीन में इंटेलिजेंट वॉशिंग सिस्टम, ऑटो बैलेंस, फोम सेंसिंग और रिमूवल जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा इन मशीन के साथ खासतौर पर ऑटो री-स्टार्ट का विकल्प मिलता है। प्रति साइकल यह मशीन 48 लीटर पानी की खपत करती है।
इसके अलावा वॉटरप्रूफ के लिए इसे IPX4 की रेटिंग मिली है। इसके साथ एक डिस्प्ले पैनल भी मिलता है जिसमें टाइम इंडिकेटर, स्टार्ट/पॉज, डोर लॉक इंडिकेशन, एरर मैसेज इंडिकेशन और एरर मैसेज अलार्म की जानकारी मिलती है। बता दें कि भारत में White Westinghouse की वॉशिंग मशीन का निर्माण SPPL करती है।
- केंट ने भारत में पेश किया कैमआई होमकैम 360 स्मार्ट कैमरा, जानें कीमत और फीचर्स
- iPhone 13 Series: आखिर भारत में इतने महंगे क्यों बिकते हैं आईफोन, क्या है इसकी वजह
- 24 सितंबर को रियलमी का मेगा इवेंट, स्मार्ट टीवी-फोन समेत लॉन्च होंगे कई प्रोडक्ट
- Noise Buds VS303 ईयरबड्स भारत में लॉन्च, एक बार चार्ज करने के बाद दिनभर नो टेंशन