24 सितंबर को रियलमी का मेगा इवेंट, स्मार्ट टीवी-फोन समेत लॉन्च होंगे कई प्रोडक्ट
24 सितंबर को रियलमी का बड़ा इवेंट होने जा रहा है जिसमें Realme Narzo 50 सीरीज के अलावा Realme Band 2 और Realme Smart TV Neo तक लॉन्च होंगे। इस इवेंट के लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं।

विस्तार
रियलमी इंडिया एक बार फिर से मेगा इवेंट का आयोजन करने जा रहा है। 24 सितंबर को रियलमी का बड़ा इवेंट होने जा रहा है जिसमें Realme Narzo 50 सीरीज के अलावा Realme Band 2 और Realme Smart TV Neo तक लॉन्च होंगे। इस इवेंट के लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। Narzo 50 सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन लॉन्च हों जो कि Realme Narzo 50 और Realme Narzo 50 Pro होंगे। लीक रिपोर्ट में तो यह भी दावा किया जा रहा है कि दो फोन के अलावा Realme Narzo 50A को भी पेश किया जाएगा।
Realme Narzo 50 सीरीज, स्मार्ट बैंड और स्मार्ट टीवी की लॉन्चिंग 24 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगी। इवेंट का आयोजन वर्चुअल तौर पर किया जाएगा। रियलमी नारजो 50 सीरीज में 12nm का मीडियाटेक हीलिोय G85 प्रोसेसर मिलेगा जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए ARM Mali G52 GPU होगा।
इसके अलावा Realme Narzo 50 सीरीज में 6000mAh की बैटरी मिलेगी जिसे लेकर 53 घंटे के स्टैंडबाय का दावा किया गया है। बैटरी को लेकर 8 घंटे की लगातार गेमिंग का भी दावा है। फोन के साथ सुपर पावर सेविंग मोड मिलेगा।
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो होगा। कैमरे के साथ सुपर नाइटस्केप मोड भी मिलेगा। फोन के साथ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगी।
Realme Band 2 की स्पेसिफिकेशन
Realme Band 2 को बड़ी डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। इस बैंड को हाल ही में मलेशिया में पेश किया गया है। बैंड में 1.4 इंच की टच डिस्प्ले है जिसके साथ 50 प्रोफेशनल डायल फेसेज मिलेंगे। बैंड के साथ हार्ट रेट मॉनिटर और ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए सेंसर मिलेगा। इस बैंड के साथ 90 स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे। बैंड में 204mAh की बैटरी है जिसे लेकर 12 दिनों के बैकअप का दावा है।