Ambrane का WAVE वायरलेस नेकबैंड भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी एक साल की वारंटी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Wed, 30 Sep 2020 06:22 PM IST
Ambrane WAVE Wireless neckband launched in India at Rs 1999
Ambrane WAVE - फोटो : AMAR UJALA

    भारतीय मोबाइल एसेसरीज ब्रांड एम्ब्रेन ने ऑडियो सेगमेंट में इन-ईयर कॉलर नेकबैंड ईयरफोन ‘वेव’ को लॉन्च कर दिया है। यह ईयरफोन एपल सिरी/गूगल असिस्टेंट और ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी से लैस है। इस प्रोडक्ट की कीमत 1,999 रुपये है और यह 365 दिनों की वारंटी के साथ आता है।

    कंपनी का दावा है कि इस बड़े ही आरामदायक इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। एम्ब्रेन का वायरलेस ईयरफोन स्मार्ट मैग्नेटिक क्लैस्प से लैस है, जिससे आप कॉल को रिसीव सकते हैं या रिजेक्ट कर सकते हैं। साथ ही मैग्नेटिक ईयरबड को क्लैस्प और अनक्लैस्प करके म्यूजिक प्ले/पॉज कर सकते हैं।

    इसमें शानदार कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है जिसकी रेंज 10 मीटर तक है। यह ईयरफोन एक विविड साउंड इनोवेशन के साथ आता है, जो आपको साउंड इफेक्ट के साथ अपने पसंदीदा संगीत का आनंद लेने की सुविधा देता है।

    कंपनी ने इसकी बैटरी को लेकर 9 घंटे तक के बैकअप का दावा किया है। वहीं इसका स्टैंडबाय टाइम लगभग 360 घंटे का है। कॉलिंग के लिए इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिया गया है जिसके साथ गूगल असिस्टेंट और सिरी वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है। इसके अलावा यह ईयरफोन IPX4 स्वेट प्रूफ है। वेव वायरलेस ईयरफोन ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।

    और पढ़ें...