Ambrane इंडिया ने लॉन्च किए ट्रिमर्स और ग्रूमिंग किट, शुरुआती कीमत 1,299 रुपये
IPX7 वॉटरप्रूफ रेटिंग से लैस इस ट्रिमर का दाम 1499 रुपये रखा गया है। इस ग्रूमिंग रेंज में एक नया प्रॉडक्ट ऑरा-एक्स ट्रिमर है।

विस्तार
भारत में लाइफस्टाइल एक्सेसरीज ब्रांड एम्ब्रेन ने पर्सनल केयर सेग्मेंट में अपने प्रॉडक्ट्स की रेंज का विस्तार किया है। कंपनी ने अमेजन और फ्लिपकार्ट पर पोर्टेबल मल्टी पर्पज ग्रूमिंग किट्स लॉन्च किए हैं। ये दोनों प्रॉडक्ट्स 365 दिन की वॉरंटी के साथ आते हैं।
एम्ब्रेन क्रूसर मिनी हाई टेक्नोलॉजी की एक मल्टीपर्पज ग्रूमिंग किट है, जिसकी कीमत 1,699 रुपये रखी गई है। इसे मजबूत पकड़ और इस्तेमाल के लिए रबर फिनिश के साथ डिजाइन किया गया है। इसमें दो हेड भी है, जिसे अलग किया जा सकता है। यह बेहद सलीके से दाढ़ी, मूंछ और बाल को स्टाइल करने के लिए 10 अलग-अलग सेटिंग्स के साथ आता है। इसे 60 मिनट से ज्यादा समय तक चलाया जा सकता है।
इसमें 600 एमएएच की दमदार लिथियम बैटरी है। यह ट्रिमर कॉर्ड के साथ या कॉर्ड के बिना चलाया जा सकता है। सफर के दौरान भी यह किट आसानी से अपने साथ रखी जा सकती है। यह क्रूजर मिनी पोर्टेबल और स्टाइलिश स्टोरेज ट्रे के साथ आती है इसलिए यह किट आपको तुरंत ही बाल, मूंछ और दाढ़ी को स्टाइल, ट्रिम और शेविंग करने में सक्षम बनाती है।
घर में बेहद सलीके और आकर्षक ढंग से अपने बालों, दाढ़ी और मूंछ को सेट करने के लिए ऑरा-एस ट्रिमर आपकी ग्रूमिंग की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए सुविधाजनक सोल्यूशन है। यह 20 अलग-अलग लेंथ की सेटिंग्स और दो अलग की जाने वाली कंघी के साथ मिलता है। जबरदस्त बैटरी के साथ यह बिना किसी परेशानी के कॉर्डलेस तरीके से 90 मिनट की शेविंग और ट्रिमिंग देता है।
IPX7 वॉटरप्रूफ रेटिंग से लैस इस ट्रिमर का दाम 1499 रुपये रखा गया है। इस ग्रूमिंग रेंज में एक नया प्रॉडक्ट ऑरा-एक्स ट्रिमर है। यह 17 अलग-अलग लेंथ की सेटिंग्स और अपनी जरूरत के मुताबिक एडजस्ट की जाने वाली घूमने वाली कंघी के साथ मिलता है। इसमें लंबे और छोटे बालों के एडजस्टमेंट के लिए घूमने वाली 0.5 एमएम से 10 एमएम की कंघी दी गई है।
इसके ब्लेड की डिजाइनिंग शानदार ढंग से की गई है, जो एकदम सटीक ढंग और आसानी से बालों की ट्रिमिंग या शेविंग करते है। इसमें किसी तरह का कट और खरोंच नहीं लगती। यह ट्रिमर स्मार्ट एलईडी लाइट के साथ आता है। इसकी चार्जिंग काफी तेज होती है, जो 2 घंटों तक चलती है। ऑरा-एक्स ट्रिमर की कीमत 1,299 रुपये रखी गई है। यह आपको घर पर ही सैलून का शानदार अनुभव देता है।
- 18+ टीकाकरण: एक मई से आपके इलाके में कहां लगेगा टीका, पिन कोड से ऐसे करें चेक
- एपल मुफ्त में बदलेगा इन आईफोन 11 यूजर्स की बैटरी, आ रही है यह समस्या
- Pubg india: क्या इसी महीने भारत में लॉन्च होगा PUBG Mobile, कंपनी ने डिलीट कर दिया टीजर
- काम की बात: आपकी ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर डाटा लीक में शामिल हैं या नहीं, ऐसे चेक करें