घरेलू कंपनी Ambrane ने लॉन्च किया 27000mAh का पावरबैंक, शाओमी से होगा मुकाबला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 04 Aug 2021 04:49 PM IST
सार

Stylo Pro सबसे बड़ा पावरबैंक है। इसमें 27000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 20W की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। इसमें दो यूएसबी, एक माइक्रो इनपुट और एक टाईप-सी पोर्ट है। Stylo Pro को ग्रीन और ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।

Ambrane launches a massive 27000mAh Power Bank with Type-C input under its Stylo series
Ambrane Power Bank - फोटो : amarujala

    विस्तार

    शाओमी ने इसी साल मार्च में अपने सबसे बड़े पावरबैंक Mi Boost Pro को भारत में लॉन्च किया है जिसमें 30,000mAh की बैटरी है। अब शाओमी की टक्कर में घरेलू कंपनी Ambrane ने 27000mAh की बैटरी वाला पावरबैंक लॉन्च किया है। Ambrane का यह पावरबैंक Stylo सीरीज के तहत आता है। इस सीरीज के तहत अन्य पावरबैंक भी हैं जिनमें Stylo Pro 27K, Stylo 20K और Stylo 10K शामिल हैं। इनकी कीमतें क्रमश 1,999 रुपये, 1,499 रुपये और 899 रुपये हैं।

    इन सभी पावरबैंक में टाईप-सी पोर्ट है और ये तीनों क्विक चार्ज 3.0 सुपरियर पावर डिलीवरी (फास्ट चार्जिंग) के साथ आते हैं। सभी पावरबैंक के साथ 180 दिनों की वारंटी मिल रही है। सभी पावरबैंक को अमेजन, फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

    इनमें से Stylo Pro सबसे बड़ा पावरबैंक है। इसमें 27000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 20W की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। इसमें दो यूएसबी, एक माइक्रो इनपुट और एक टाईप-सी पोर्ट है। Stylo Pro को ग्रीन और ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।

    वहीं Stylo 20K में 20000mAh और Stylo 10K में 10000mAh की बैटरी है। Stylo 20K की पावर डिलीवरी 18W है और इसके साथ भी क्विक चार्ज 3.0. PD टेक्नोलॉजी है। दावा है कि इस पावरबैंक से नए आईफोन या एंड्रॉयड फोन को महज 30 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें भी दो यूएसबी और एक टाईप-सी पोर्ट है।

    Stylo 10K पावरबैंक से भी एक ही समय में दो डिवाइस को चार्ज किया जा सकेगा। इसका मैक्सिमम पावर आउटपुट 5V/2.4A है। इसके साथ 20W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। Stylo 20k को ग्रीन और ब्लू जबकि Stylo 10k को व्हाइट और ब्लैक में खरीदा जा सकेगा। सभी पावरबैंक भारतीय मानक ब्यूरो से सर्टिफाइड हैं। सभी पावरबैंक का निर्माण हरियाणा में हुआ है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें