Ambrane ने भारत में लॉन्च किया वायरलेस ईयरफोन Beats Duo, गूगल-सिरी का भी मिलेगा सपोर्ट
एंब्रेन Beats Duo में मिलेगा वर्चुअल असिस्टेंट का सपोर्टइसमें है ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट29 घंटे की बैटरी लाइफ का है दावा

विस्तार
टेक्नोलॉजी कंपनी एंब्रेन (Ambrane) ने भारतीय बाजार में अपना नया ट्रू वायरलेस ईयरफोन Beats Duo पेश किया है। Beats Duo में गूगल असिस्टेंट के अलावा सिरी का भी सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें हाई बास एचडी ऑडियो मिलेगा। Beats Duo का इस्तेमाल किसी भी एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के साथ किया जा सकता है।
एंब्रेन Beats Duo में शानदार कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है जिसका रेंज 10 मीटर तक है। इसके अलावा इस ईयरफोन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यूजर्स इसे लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Moto G Pro तीन कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, मिलेगा स्टाइलश का सपोर्ट
कंपनी ने इसकी बैटरी को लेकर 29 घंटे के प्लेटाइम का दावा किया है। इसके साथ एक चार्जिंग केस भी मिलेगा। Beats Duo में कनेक्टिविटी के लिए डुअल माइक्रोफोन दिया गया है जिसे लेकर भीड़भाड़ वाले इलाके में भी अल्ट्रा क्लियर कॉलिंग का दावा है। इस ईयरफोन में गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी का भी सपोर्ट है यानी अब वॉयस कमांड देकर कॉलिंग कर सकते हैं।
Beats Duo के साथ 12 महीने की वारंटी मिल रही है और इसे अमेजन के साथ-साथ फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 3,299 रुपये है। बता दें कि लॉकडाउन की बीच एंब्रेन ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए हाल ही में अपनी फैक्ट्री को चालू किया है।
- Amazfit T-Rex स्मार्टवॉच जल्द होगी भारत में लॉन्च, मिलेगा दमदार बैटरी का सपोर्ट
- Oneplus : वनप्लस का सस्ता स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स!
- शाओमी का Redmi Display A1 मॉनिटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
- Samsung भारत में अगले हफ्ते करेगी दो दमदार स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए संभावित कीमत