Amazon Wow Salary Days sale: 17,990 रुपये में खरीदें लैपटॉप

यदि आप भी किसी सस्ते लैपटॉप की तलाश में हैं तो अमेजन पर आपके लिए अमेजन वॉव सैलरी डेज सेल (Amazon Wow Salary Days) की शुरुआत हो गई है। अमेजन के इस सेल में लैपटॉप पर 30 फीसदी और टैबलेट पर 50 फीसदी तक की छूट मिल रही है। अमेजन की यह सेल तीन दिसंबर तक चलेगी। इस सेल में बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड के साथ 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
इस सेल में अमेरिकन कंपनी Avita का लैपटॉप 17,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि एचडी, डेल और माइक्रोसॉफ्ट के लैपटॉप को 30 फीसदी की छूट के साथ लिस्ट किया गया है। Microsoft Surface लैपटॉप 3 का 13.5 इंच वाला मॉडल 90,990 रुपये में लिस्ट किया गया है जिसकी वास्तविक कीमत 98,999 रुपये है।
इस सेल में Jabra, Boat, Sony, JBL जैसी कंपनियों के हेडफोन के 50 फीसदी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं इन कंपनियों के साउंडबार पर 30 फीसदी तक की छूट मिल रही है। वहीं प्रीमियम हेडफोन और स्पीकर पर अमेजन नो कॉस्ट ईएमआई की भी सुविधा दे रहा है।
अमेजन की इस सेल में AirPods Pro 20,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि वास्तविक कीमत 24,990 रुपये है, वहीं Samsung Galaxy Buds+ को 8,990 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। इस सेल में DSLR, मिररलेस और प्वाइंट कैमरे को 27,990 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।