3GB रैम और फिंगरप्रिंट के साथ 5,999 वाले इस फोन की सेल आज

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 19 Jan 2018 10:35 AM IST
Amazon's 10.or D smartphone Goes to Sale in India toda at Rs 4999
10.or D

    अमेजॉन के नए बजट स्मार्टफोन 10.or D शुक्रवार को फिर से सेल के लिए है। फोन की बिक्री अमेजॉन से आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस फोन का कड़ा मुकाबला शाओमी रेडमी 5ए से हो रही है, क्योंकि इस फोन की शुरुआती कीमत 4,999 रुपये है। यह फोन 2 जीबी और 3 जीबी रैम के वेरियंट में उपलब्ध है। फोन के साथ कंपनी अपने प्राइम यूजर्स को 1 साल की अतिरिक्त वारंटी भी दे रही है।

    10.or D की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    10.or D
    10.or D

    इस फोन में 5.2 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है। पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि फोन को मात्र 0.2 सेकेंड में अनलॉक किया जा सकता है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है।

    यह 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वाले दो वेरियंट में मिलेगा। कैमरे की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन के 2 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत 4,999 रुपये और 3 जीबी रैम की कीमत 5,999 रुपये है।

    और पढ़ें...