Amazon Prime Day sale: 1000 रुपये से कम कीमत में खरीदें ये पांच गैजेट
यदि आप भी ऑनलाइन शॉपिंग में यकीन रखते हैं तो इस सेल में आप कुछ काम के प्रोडक्ट बजट में ले सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको अमेजन की इस सेल में मिलने वाले पांच ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत 1000 रुपये से कम है।

विस्तार
Amazon Prime Day Sale की शुरुआत हो गई है और आज यानी 26 जुलाई को सेल का पहला दिन है। यह सेल 27 जुलाई तक चलेगी। अमेजन प्राइम डे सेल में सबसे ज्यादा डिस्काउंट इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर मिल रही है। यदि आप भी ऑनलाइन शॉपिंग में यकीन रखते हैं तो इस सेल में आप कुछ काम के प्रोडक्ट बजट में ले सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको अमेजन की इस सेल में मिलने वाले पांच ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत 1000 रुपये से कम है।
boAt Rockerz 245v2 Wireless
इसकी कीमत 2,490 रुपये है लेकिन इसे आप महज 799 रुपये में खरीद सकते हैं। इस नेकबैंड को आप पांच अलग-अलग कलर में खरीद सकते हैं। इसकी बैटरी को लेकर 8 घंटों के बैकअप का दावा किया गया है। इस वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX5 की रेटिंग मिली है।

Digilex मोबाइल फोन स्टैंड
इस मोबाइल स्टैंड को आप महज 399 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी कीमत 999 रुपये है। ऑनलाइन क्लास के लिए यह स्टैंड शानदार है। इसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट भी कर सकते हैं। इसे आप पोट्रेट और लैंडस्केप दोनों मोड में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Shava नाइट लाइट ब्लूटूथ स्पीकर
इस स्पीकर को महज 449 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 1,299 रुपये है। इस स्पीकर में एलईडी लाइट है जिसके साथ तीन ब्राइटनेस लेवल है। इसकी बैटरी को लेकर 7 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसमें एक इनबिल्ट माइक भी है जिसकी मदद से आप फोन पर बात कर सकते हैं।

Mi power bank 3i
इस पावरबैंक को 899 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी कीमत 1,299 रुपये है। इस पावरबैंक में 10000mAh की बैटरी है जो कि 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

TP-Link TL-WR841N राउटर
यदि आप किसी वाई-फाई राउटर की तलाश में हैं तो इसे आप 998 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी वास्तविक कीमत 1,699 रुपये है। इस राउटर की स्पीड को लेकर 300Mbps की स्पीड का दावा किया गया है। इसमें एंटीना भी दिया गया है।

- 600 निट्स ब्राइटनेस के साथ Oppo A93s 5G हुआ लॉन्च, जानें कीमत
- गेमिंग ट्रिगर और IP53 रेटिंग वाले इस दमदार स्मार्टफोन की बिक्री शुरू, सस्ते में खरीदने का है मौका
- OnePlus Nord 2 5G की भारत में पहली सेल आज, जानें इस फोन के फीचर्स
- मोबाइल का इस्तेमाल: पूरी दुनिया में भारतीय तीसरे नंबर पर, रोज 5.4 घंटे से ज्यादा समय बिता रहे ब्राजील के लोग